दिव्य महाराष्ट्र मंडल

एकादशी पर महाराष्ट्र मंडल द्वारा बूढ़ापारा में मठा वितरण 27 मई को

 रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति और बूढ़ापारा महिला केंद्र द्वारा एकादशी पर्व के अवसर बुधवार 27 मई को राहगीरो को मठा वितरित किया जाएगा। केंद्र द्वारा सप्रे शाला बूढ़ापारा परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मठा वितरित किया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडल के आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने कहा कि मंडल के सेवाभावी कार्यों की श्रृंखला में वल्लभनगर, शंकर नगर, चौबे कालोनी के बाद अब बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं और आध्यात्मिक समिति की ओर से मठा वितरण किया जाएगा। एकादशी के दिन बुधवार 27 मई को सुबह 9 बजे से मठा वितरित होगा। काले ने आगे कहा कि 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। ऐसे में सुबह से ही सड़कें सूनी हो जा रही है। बहुत जरूरी काम के साथ लोग घरों से बाहर निकल रहे है। ऐसे में राहगीरों, वाहन चालकों, पैदल चलने वालों को राहत से मंडल ने इस पुनीत कार्य का संकल्प लिया है।