पहली बार राजभवन में ठहरेंगे....प्रधानमंत्री, असुविधा से बचने वैकल्पिक मार्ग अपनाये
रायपुर | छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के बड़े नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा हो रहा है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पीएम मोदी 23 और 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान पहली बार राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में रात्रि विश्राम करे। उनके आगमन को लेकर एडवायजरी जारी कर दी गई है।
रायपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की 23 और 24 अप्रैल की दो दिवसीय यात्रा से पहले रायपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में कुल 600 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सभी जगह पर जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा बलों को तैनात करने के अलावा दो हजार से अधिक फोर्स के जवानों की तैनाती की जा रही है |
प्रधानमंत्री मोदी 23 अप्रैल को शाम 6 से 8 बजे के बीच माना एयरपोर्ट से फुंडहर चौक एक्सप्रेस-वे होकर शंकर नगर चौक से भगत सिंह चौक जीई रोड होकर राजभवन पहुंचेंगे। 24 अप्रैल को सुबह 8 से 10 बजे के बीच इसी मार्ग से वापस एयरपोर्ट के लिए निकल जायेंगे। इस दौरान वीआईपी रोड में सामान्य आवागमननहीं होगा । राम मंदिर से माना विमानतल तक वीआईपी रोड में भी सामान्य आवागमन नहीं होगा।
23 अप्रैल को फ्लाईट नंबर 6E801,6E885,6E2362, 6E979, UK798, 6E7216, 6E7249, 6E5049/47HN व 6E2794/287J से और 24 अप्रैल को फ्लाइट नंबर 6E669, 6E5073, UK794, 6E2191, 6E6219, 6E6521 व 6E6219 से प्रस्थान करने वाले यात्री रूट डायवर्सन का ध्यान रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर ही अपने घर से निकले । वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आवागमन हो सकता है |
माना विमानतल जाने के लिए पचपेड़ीनाका चौक/ केनाल रोड से लालपुर-देवपुरी (धमतरी रोड) होकर माना कैम्प से पुराने टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
जी.ई. रोड से मैग्नेटो माल-लाभांडी चौक-ज़ोरा से सेरीखेड़ी होकर, नया रायपुर प्रवेश मार्ग से जैनम भवन मार्ग से होते हुए पुराना टर्मिनल में अपना वाहन पार्क कर विमानतल में प्रवेश कर सकेंगे।
23 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 23 अप्रैल शाम 4 बजे से 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारों ओर मार्ग में सामान्य आवागमन पूर्णतः बाधित रहेगा। यातायात विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा दृष्टिकोण के मद्देनजर व्ही आई पी रूट एवं उपरोक्तानुसार मार्गों में यातायात बाधित रहेगा। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का ही उपयोग कर सुगम आवागमन करें।