रायपुर

राजधानी रायपुर के आशियाना अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के फ्लैट में लगी आग

रायपुर। राजधानी के कबीर नगर इलाके में स्थित आशियाना अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल के फ्लैट में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी से सोसायटी में अफरातफरी मची गई।

मिली जानकारी के अनुसार सोसायटी के सी-4 ब्लाक के तीसरे माले के फ्लैट 312 में गुरुवार पूर्वान्ह आग लग गई। इस मंजिल के दूसरे फ्लैट्स में रहने वाले परिवारों में भगदड़ मच गई। सोसाइटी के गार्ड की सूचना पर कबीर नगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तीन गाडिय़ों से पहुंची। फ्लैट से निकल रहे धुंए से दमकल कर्मियों को तीसरे माले में पहुंचने में मुश्किल हुई। उनका पहली कोशिश आग को दूसरे अन्य फ्लैट तक पहुंचने से रोकना है। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग को काबू करने में सफल रहे। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।