कृषि विश्वविद्यालय पीजी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 26 मई को.. 12 जिलों में बना केंद्र
रायपुर। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (पीजी कोर्स) में प्रवेश के लिए 26 मई को परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा के लिए प्रदेश 12 अलग-अलग जिलों में केंद्र बनाया गया है।
इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल ने बताया कि विश्वविद्यालय के 20 अलग-अलग डिपार्टमेंट में 439 सीट हैं, जिसके लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 26 मई को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है।
रायपुर में दो परीक्षा केंद्रों के अलावा अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चाँपा, कांकेर, कोरिया, भाटापारा, कवर्धा और राजनांदगांव में परीक्षा केंद्र बनाया गया है।