रायपुर

आईसीएमएआई रायपुर चैप्टर की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन 28 मई को

रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर आईसीएमएआई-रायपुर चैप्टर लाइफ केयर ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन 28 मई सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आईसीएमएआई रायपुर चैप्टर, आर-7 सेक्टर-2, अवंती विहार, रायपुर में किया गया है।

आईसीएमएआई रायपुर चैप्टर अरिंदम गोस्वामी ने बताया कि  28 मई सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। प्रत्येक रक्तदान से अधिकतम तीन जीवन बचा सकता है।  डाक्टर भी रक्तदान करने की सलाह देते है।