रायपुर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा फैसला, पंजीयन विभाग पर अब होगी विजिलेंस की नजर

रायपुर । पंजीयन विभाग पर अब विजिलेंस सेल की नजर होगी | यह सेल एक करोड़ या 5 करोड़ के पंजीयन की निगरानी करेगा | यह केवल आने वाले दिनों में होने वाले नहीं, बल्कि बीते समय में भी हुए बड़े पंजीयनों को देखने का काम करेगा |

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि पंजीयन शुल्क में गड़बड़ी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किए जाने की बात कई बार आती रही है | इस लिहाज से विजिलेंस सेल एक करोड़ या 5 करोड़ को देखने का काम करेगी | यही नहीं पिछले समय भी जो बड़ी रजिस्ट्री हुई है, उसकी निगरानी करेंगे | यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजीयन के मामले में कोई बड़ी गड़बड़ी न हो |

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नौकरियों को लेकर कहा कि भाजपा की सरकार में ज्यादा भर्तियां होंगी | सभी विभाग अपने-अपने तरीके से इन प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाएंगे | |

नक्सलवाद के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी पूरी सरकार, गृहमंत्री के साथ सभी लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं | नक्सलवाद को समाप्त कर, अमन चैन स्थापित कर विकास का एक सुनहरा अध्याय लिखने के लिए बस्तर एक नई दिशा तय कर रहा है | ऐसी स्थिति में अगर कोई विषय है तो कांग्रेस के लोगों ने राजनीति करके वोट लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए | सरकार हमारे आदिवासी भाई-बहनों के बस्तर के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर काम कर रही है |