गश्त पर निकले जवानों को मिली सफलता, विस्फोटक सामग्री के साथ 4 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
रायपुर | बीजापुर पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों के सरेंडर करने की ख़बर लगातार सामने आ रही है। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा, आए दिन कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने की जानकारी भी प्राप्त हो रही है। दूसरी तरफ जवान भी नक्सलियों को लगातर और पीछे कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 4 नक्सलियों को विस्फोटक और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि DRG जवानों की टीम गश्त के लिए सोमनपल्ली-बंदेपारा के जंगलों में निकली थी। इस दौरान उन्होंने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से जांच में विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। जवानों द्वारा सभी नक्सलियों को थाने लाया गया है और पूछताछ की जा रही है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि पूछताछ में गिरफ्तार किए गए नक्सली से कई बड़े सुराग भी मिल सकते हैं।