खेल

IPL 2027: रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी, हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होंने का बाद टीम में हुआ बदलाव

खेल डेस्क। आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथों में होगी। फ्रेंचाइजी ने पूर्व कप्तान पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें टीम का नेतृत्व सौंप दिया है। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद कप्तानी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।

हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का IPL 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम ने 14 लीग मैचों में सिर्फ 4 मुकाबले जीते और 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। इसके चलते टीम का छठा खिताब जीतने का इंतजार बढ़ गया।

रोहित शर्मा ने 2013 में मुंबई की कप्तानी संभाली थी। उनकी अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते। उन्होंने 158 IPL मैचों में कप्तानी करते हुए 87 जीत दर्ज की हैं। उनका जीत प्रतिशत 55.06 रहा है।

मुंबई ने कीरोन पोलार्ड को हेड कोच, रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिशेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया है। टीम 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन की तैयारी कर रही है।