खेल

हिटमैन ने दिया बयान....क्या ? 2025 में किस टीम का हाथ थाम सकते हैं रोहित शर्मा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने सभी को हैरान करते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया।

उनके स्थान पर गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। हिटमैन ने 2013 में मुंबई की कमान संभाली थी और एक दशक में 5 बार टीम को चैंपियन बनाया। ऐसे में रोहित को कप्तानी से हटाया जाना फैंस को रास नहीं आया और वे उनसे मुंबई इंडियंस छोड़ अन्य फ्रेंचाइजी में शामिल होने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, रोहित ने आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का फैसला किया। मगर वे जल्द ही अपने करियर को नया मोड दे सकते हैं।

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद से ही कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइजियों ने मुंबई इंडियंस से रोहित को लने के लिए संपर्क किया है । मगर इनमें से कोई डील आज तक नहीं पहुंची।

अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि हिटमैन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद का हाथ थाम सकते हैं। इस अटकलों को जोर खुद रोहित शर्मा के बयान दे रहे हैं। 

रोहित शर्मा ने हाल ही में डेक्कन चार्जर्स के थीम सांग की काफी तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की किसी भी आईपीएल टीम का थीम सांग डेक्कन चार्जर्स जितना अच्छा नहीं है। इतना ही नहीं हिटमैन ने डेक्कन चार्जर्स के साथ बिताए अपना समय को भी याद किया है। उन्होंने 2009 में चार्जर्स के साथ आईपीएल का ख़िताब जीता था।

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ ही की थी। तब रोहित मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हुआ करते थे। उन्होंने 2008, 2009 और 2010 में चार्जर्स का हिस्सा रहे। इसके बाद वर्ष 2012 में डेक्कन चार्जर्स का मालिकाना सन टीवी के पास आ गया और फ्रेंचाइजी का नाम बदल कर सनराइजर्स हैदराबाद कर दिया गया।

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर रन चला था | उन्होंने इस सीजन खेले 6 मैचों में 52.20 की बेहतरीन औसत और 167.30 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 261 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतकीय पारी भी निकली है। रोहित भले ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस की हालत कुछ ठीक नहीं है। उन्हें अब तक खेले 6 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत मिली है। वहीं, उन्हें 4 मुकाबलों में हाल का सामना करना पड़ा है। नीली जर्सी वाली टीम इस समय अंक तालिका में 9वें पायदान पर है।