खेल

छत्तीसगढ़ की दो महिला क्रिकेटरों का सेंट्रल जोन टीम में चयन, BCCI टूर्नामेंट में दिखाएंगी दम

रायपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस इंटर जोनल मल्टी डे ट्रॉफी 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) की दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ की कृति गुप्ता और महक नरवसे को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सेंट्रल जोन टीम में जगह मिली है।

यह टूर्नामेंट 20 मार्च 2026 से पुडुचेरी में शुरू होगा, जिसमें देश के छह जोन की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में सेंट्रल जोन के अलावा ईस्ट जोन, नॉर्थ जोन, साउथ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन और वेस्ट जोन की टीमें भी मैदान में उतरेंगी।  टूर्नामेंट के पहले चरण में सेंट्रल जोन टीम 20 से 22 मार्च 2026 तक वेस्ट जोन के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

इसके बाद प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले: 26 से 28 मार्च 2026 फाइनल मैच: 1 से 3 अप्रैल 2026के बीच आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ियों के चयन से राज्य के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। खेल प्रेमियों और क्रिकेट संघ को उम्मीद है कि कृति गुप्ता और महक नरवसे इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी।