रायपुर
जयस्तंभ चौक के पास स्थित : पुराने नगर निगम कैंपस में लगी भीषण आग
रायपुर | राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक के पास स्थित पुराने नगर निगम कैंपस में मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई | आग कबाड़ और कचरे में लगी थी, जिससे इलाके में धुएं का गुबार छा गया।

आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया | हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है | राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
पर्यटन विभाग की अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
रायपुर | मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन क्षमता में वृद्धि करने हेतु गठित अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य सचिव जैन ने पर्यटन विकास हेतु विभिन्न सहयोगी विभागों के मध्य समन्वय से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए सुविधाजनक बनाने की बात भी कही। बैठक में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भूमि, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग तथा जिलों के नगरों तथा शहरों के समीप नवनिर्मित बायपास मार्गों के प्रमुख स्थानों पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सुविधा केन्द्र बनाने के संबंध में व्यापक चर्चा की गई। इसी तरह से टूरिज्म बोर्ड द्वारा निर्मित विभिन्न रिसॉटर्स में पर्याप्त जल आपूर्ति हो इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया। इसी तरह से मंदिरों, तालाबों, झीलों सहित अन्य पर्यटन स्थलों की सौंदर्यीकरण करने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा पुरातत्व विभाग को समन्वय से कार्य करने कहा गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भोरमदेव वाईल्ड लाईफ सफारी प्रारंभ करने से पर्यटकों को सुविधा होगी। अधिकारियों ने बताया कि कुरदूर रिसॉर्ट के पास स्थित बंद गेट को अचानकरमार जंगल सफारी के लिए खोलने की कार्यवाही प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के कुरदूर रिसॉर्ट तथा आमाडोब रिसॉट में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी में जिप्सी की सुविधा भी प्रस्तावित है। नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थित हॉटल, मोटल एवं रिसॉट आदि से वेस्ट कलेक्शन नियमित रूप से किया जाए और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता एवं प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि गिरौदपुरी अमृत कुंड होते हुए छातापहाड़ को सतनाम मार्ग के रूप में विकसित करने तथा गिरौदपुरी धाम एवं छातापहाड़ को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 128.20 लाख का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस बैठक में संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री एवं जनसम्पर्क विभाग के सचिव पी.दयानंद, मुख्यमंत्री एवं वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसवराजु एस., परिवहन विभाग के सचिव एस.प्रकाश सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग, राजस्व, वित्त, वाणिज्य एवं उद्योग, जल संसाधन, कौशल विकास, संस्कृति एवं राजभाषा, पुरातत्व एवं सीएसआईडीसी के अधिकारी शामिल हुए।
आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में 3934 बच्चों का स्वर्णप्राशन
800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 को बाल रक्षा किट भी दिए गए |
रायपुर | राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर आज 3934 बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया गया। स्वर्णप्राशन के लिए पहुंचे 800 बच्चों को स्वर्णप्राशन किट और 350 बच्चों को बाल रक्षा किट भी वितरित किए गए। नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा महाविद्यालय को ये किट उपलब्ध कराए गए थे।

आयुष विभाग की संचालक इफ्फत आरा ने आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में बच्चों और परिजनों को ये किट प्रदान किए। उन्होंने स्वयं बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी, छत्तीसगढ़ आयुर्वेदिक चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. संजय शुक्ला और महाविद्यालय की प्रभारी अधीक्षक डॉ. अरुणा ओझा सहित अनेक प्राध्यापक भी इस दौरान मौजूद थे।
स्वर्णप्राशन कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बताया कि हर पुष्य नक्षत्र तिथि में आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया जाता है। यह बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव में बहुत लाभदायक और उपयोगी है। वे स्वर्णप्राशन के लिए आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करते हैं। इसी कड़ी में आज करीब चार हजार बच्चों का स्वर्णप्राशन किया गया है।
छत्तीसगढ़ कुनबी समाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट : फिल्म "छावा" को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट
मुख्यमंत्री को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सुशासन की सराहना की, महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को समाज के कुटीर उद्योग पहल की जानकारी दी |

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, मराठी टोपी, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा कहा कि आपके नेतृत्व में प्रदेश सुशासन और प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने शिवाजी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। प्रतिनिधि मंडल की महिला सदस्यों सारिका गेडेकर व मनिषा बारसे ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि कुनबी समाज की महिलाओं ने सामाजिक भवन में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कुटीर उद्योग की स्थापना की है। इसके तहत हल्दी, मिर्च, मसाले आदि का निर्माण और पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कुनबी समाज भवन निर्माण से संबंधित जानकारी मुख्यमंत्री को दी और समाज के भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल में रंजीत भाऊ मुनेश्वर, उमेश घोड़मोड़, सारिका गेडेकर, मनिषा बारसे, दिलीप गेडेकर, हेमराज, प्रेम बोहरे, वासुदेव फुंडे, रागिणी गेडेकर, संगिता भंडारकर, रिंकु सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
घायलों का हालचाल जाना : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुँचकर
मुख्यमंत्री शर्मा अपने व्यस्त कार्यक्रमो के बीच समय निकाल कर आज सुबह रायपुर से सीधे कवर्धा पहुँचे, सिघनपुरी (हाथीडोब) भी जाएंगे |
रायपुर | उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज सुबह अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच समय निकालकर हेलीकॉप्टर से रायपुर से सीधे कवर्धा पहुँचे। उन्होंने पलानी पाट के समीप हुए सडक़ हादसे में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उपमुख्यमंत्री शर्मा कवर्धा के अस्पतालों में भर्ती घायलों से मुलाकात करने के बाद सीधे सिघनपुरी(हाथीडोब) भी जाएंगे और इस घटना में आकस्मिक मृत्यु हो चुके पीडि़त परिवारों के भी पहुँचे।।

उपमुख्यमंत्री शर्मा हेलिपैड से सीधे चंद्रयान हॉस्पिटल, रेडियंस हॉस्पिटल, डॉ. नितिन जैन क्लिनिक, स्नेहा क्लीनिक और रूपजीवन हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने घायल मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को यह निर्देश दिए कि घायलों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
घायलों और उनके परिजनों से चर्चा के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को समय पर उचित उपचार मिले।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील की कि मालवाहक वाहनों का उपयोग यात्री परिवहन के रूप में ना करें, क्योंकि इससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सडक़ सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल प्रशासन ने उपमुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं की जाएगी और चिकित्सकों की पूरी टीम मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आम जनता से भी सतर्कता बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने पीडि़त परिवारो के चर्चा करते हुए कहा कि आपके हर दुख-सुख में आपके साथ पूरी प्रतिबद्धता से साथ में रहूंगा। उल्लेखनीय है कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, इस घटना के जुड़े अब तक तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री शर्मा के साथ कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चन्दवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुँचकर उपचार करा रहे ग्रामीणों की जानकारी ली।
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति 3 लाख करोड़ का निवेश : चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

छत्तीसगढ़ की महिला आर्किटेक्ट्स का किया गया सम्मान
रायपुर | द इण्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्ट्स छत्तीसगढ़ चैप्टर के दवारा महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को वी आई पी रोड स्तिथ एक होटल में छत्तीसगढ़ की महिला आर्किटेक्ट्स का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में जहां महिला आर्किटेक्ट्स का सम्मान किया गया, वही जयपुर राजस्थान से आयी महिला वास्तुविद आर्किटेक्ट कविता जैन ने एतिहासिक इमारतों के संरक्षण के बारे में जागरूक कराया, ताकि आने वाली जनरेशन इन धरोहरो से बहुत कुछ प्रेरणा ले सकेंगी ।

उन्होंने अपने प्रेजेंटेशन में मध्यप्रदेश स्थित ओरछा में महलो व मंदिरो के रेनोवेशन व हेरिटेज कन्सेरवेशन के बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने भवनों के संरक्षण को विभिन्न तकनीको के बारे में अवगत कराया | राजस्थान स्थित जलमहल के संरक्षण की विभिन्न तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की, जाली झरोखो को साइट पर पुराने तरीको से लोकल कारीगरों दवारा बनाने की पद्धती से अवगत कराया । ईटों को जोड़ने के लिए सीमेंट की जगह गुड़ ,राई, व चूने को मिलाकर गारे से जोड़ने की तकनीक के बारे में बताया ।
समारोह में इस वर्ष आर्किटेक्ट मेघा चावड़ा को छत्तीसगढ़ वीमेन ऑफ़ द ईयर से पुरुस्कृत किया गया | मेघा चावड़ा वर्तमान में नगर निवेश एवं संचनालय में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ है। उनके द्वारा आर्किटेक्चर फील्ड में किये गए योगदान हेतु इस वर्ष उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया गया है ।
समारोह में सभी महिला वास्तुविदों का सम्मान कविता जैन एवं चैप्टर के अध्यक्ष सौरभ राहटगावकर के द्वारा किया गया। महिला वास्तुविदों में प्रमुख रूप से भारती उपाध्याय, स्वस्ति स्थापक, नीता मिश्रा, नीना सिंह, कुसुम जायसवाल, प्रवीणा टौंक, प्रशस्ति खरे, नम्रता नायक, वैशाली शर्मा, संध्या सिंग, अदिति प्रजापति और कृपा पुजारा उपस्थित थे ।
महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया 'महतारी वंदन कॉमिक्स' का विमोचन
रायपुर | महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित "महतारी वंदन योजना" पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित महतारी वंदन अभिनंदन समारोह में 'महतारी वंदन कॉमिक्स' का विमोचन किया। यह कॉमिक्स महतारी वंदन योजना की उपलब्धियों और इसके प्रभाव को रोचक अंदाज में प्रस्तुत करती है। मुख्यमंत्री साय ने इस पहल को योजना के उद्देश्य और जनसंदेश को व्यापक रूप से पहुँचाने का अभिनव प्रयास बताया।

समारोह में कार्टून वॉच इंडिया की आरती शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस कॉमिक्स के निर्माण में अहम योगदान दिया। इस कॉमिक्स के माध्यम से महतारी वंदन योजना की सफलता को सृजनात्मक तरीके से दर्शाया गया है, जिससे यह योजना की लाभार्थी महिलाओं, बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
रायपुर। महाराष्ट्रीयन तेली समाज ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रायपुर महापौर मीनल चौबे थी। वहीं विशेष अतिथि के रुप में पार्षद सरिता दुबे और श्वेता विश्वकर्मा मौजूद रही।
मुख्य अतिथि ने भी अपने उद्बोधन में समाज के कल्याण की बातें बोली और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रोत्साहन करने की बात कहीं। कविता की पंक्तियों द्वारा महिला दिवस की शुभकामनाएं सभी को दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शीलू शर्मा ने महिलाओं अच्छी बातों के साथ जीवन से जुड़ी चीजें बताई। इस अवसर पर महिलाओं के लिए डांस, संगीत, गेम्स और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों हुए। महिला मंडल की अध्यक्षा वीणा कुंबलकर और सचिव रितु गभने ने अतिथियों को समाज प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
प्रदेश सरकार के प्रयासों से हो रहा है महिला सशक्तिकरण उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन
जिले के आंगनबाड़ी आश्रम छात्रावास की महिला कर्मचारियों को मिली धुएं से मुक्ति
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित
राज्य के विकास में महिलाओं का योगदान बराबर है कलेक्टर अजीत वसंत
रायपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में महतारी वंदन सम्मेलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं के योगदान को सराहा गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसके तहत महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

इससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। रेडी टू ईट योजना को पुनः शुरू किया गया है, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों, छात्रावासों और आश्रमों में लकड़ी के चूल्हों के स्थान पर गैस सिलेंडर की व्यवस्था की गई है, जिससे महिलाओं को धुएं से राहत मिलेगी। मंत्री देवांगन ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहें है। उन्होंने श्रम विभाग द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने सिलाई मशीन, साइकल सहित अन्य सामग्रियों हेतु खाते में राशि दी जा रही है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास में महिलाओं का बराबर योगदान है। हाल ही में संपन्न नगरीय निकाय चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि वे प्रशासनिक कार्यों में भी आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा की महिलाओं को अपने पैरो पर खड़ा होने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि अब महिलाओं का उत्थान केवल एक चर्चा का विषय नहीं रह गया है, बल्कि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी से सशक्तिकरण को और बल मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना से लाभांवित महिलाओं ने अपना अनुभव साझा किया।
महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़: सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला पहला राज्य
महिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लॉन्च, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी
मुख्यमंत्री साय महिला मड़ई समापन समारोह में हुए शामिल
महिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लॉन्च, महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारीमहिला कल्याण के लिए चार नए पोर्टल लॉन्च
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित "वृहद महतारी वंदन सम्मेलन" में शामिल हुए और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी महिलाओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ में महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महिलाओं के त्याग और समर्पण के बिना कोई भी समाज और राष्ट्र प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि भारत में मातृशक्ति की पूजा की परंपरा सदियों पुरानी है और छत्तीसगढ़ सरकार इस परंपरा को और सशक्त कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोई भी समाज तब तक संपूर्ण नहीं हो सकता जब तक समाज की महिलाएँ सशक्त न हों। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई नए कदम उठाए जाएँगे। महिला सशक्तिकरण की यह यात्रा सतत जारी रहेगी, क्योंकि नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला कल्याण के लिए महतारी वंदन योजना के तहत पिछले 13 महीनों से प्रति माह 1,000 रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित कर रही है। अब तक 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 8,488 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए भी एक नई पहल की गई है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब से उनका मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे भुगतान में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर उत्पीड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुविधा की शुरुआत किया जिसके तहत वे ऑनलाइन एवं मोबाइल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री साय ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पोर्टल, इंफ्रा पोर्टल तथा स्थापना पोर्टल का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार टेक्नोलॉजी के माध्यम से महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महिला मड़ई में लगे स्टॉल्स के संबंध में मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अब तक 15 से 20 लाख रुपये से अधिक की खरीद-बिक्री हो चुकी है, जो महिला उद्यमिता को दर्शाता है। उन्होंने घोषणा की कि नवा रायपुर में 200 करोड़ रुपये की लागत से "यूनिटी मॉल" बनाया जाएगा, जहाँ महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को बेचने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध होंगे।
मुख्यमंत्री साय ने सखी वन स्टॉप सेंटर की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का विमोचन किया और बताया कि छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श और कानूनी सहायता प्रदान करता है। अब इस सेंटर के व्यवस्थित संचालन के लिए एक मानक प्रक्रिया बनाई गई है, जिससे इसकी प्रभावशीलता और बढ़ेगी।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला सशक्तिकरण को केवल एक नारा नहीं, बल्कि अपनी नीति और संकल्प का अभिन्न हिस्सा मानती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के राज्य बजट में महिलाओं और समाज कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं को सशक्त किया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर, उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा तक हर क्षेत्र में सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से लाखों महिलाओं को लाभ मिल रहा है।पंचायती राज संस्थाओं में पहले से ही महिलाओं को 50% आरक्षण प्राप्त है। अब विधानसभा और लोकसभा में भी 33% आरक्षण का लाभ जल्द ही महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ राजनीति से लेकर फाइटर प्लेन उड़ाने और रेल संचालन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।
चार दिवसीय महिला मड़ई का आयोजन "अजेय नारी - आराध्य नारी" थीम पर किया गया। इसमें राज्य के 33 जिलों से आए 87 महिला स्व-सहायता समूहों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय किया।
इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को भी विभिन्न माध्यमों से आमजन के सामने प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य पुष्पा पाटले, संभाग आयुक्त महादेव कावरे, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, संचालक जन्मजेय महोबे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह और आयुक्त नगर निगम विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और महिलाएँ उपस्थित रहीं।
छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का होगा गठन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं - मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री साय स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में हुए शामिल
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने यह घोषणा आज राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए की। इस अवसर पर उन्होंने मंच की ऐतिहासिक यात्रा को समर्पित पुस्तक "स्वदेशी की विकास यात्रा" का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047" के निर्माण के लिए हमें स्वदेशी को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच हमेशा से आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योगों को बढ़ावा देने की वकालत करता रहा है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत एक विशाल और संपन्न देश है। यहाँ प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं, और साथ ही हमारे पास विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी है। यह हमें न केवल एक विशाल उपभोक्ता बाजार प्रदान करता है, बल्कि नवाचार और औद्योगिकीकरण के लिए भी असीम संभावनाएँ खोलता है।
मुख्यमंत्री साय ने वैश्विक परिदृश्य में आ रहे बदलावों की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यवस्था में आ रहे परिवर्तनों को देखते हुए स्वदेशी जागरण मंच जैसी राष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में "मेक इन इंडिया" अभियान ने भारत में स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को संरक्षण और समर्थन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज भारत लगभग हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन चुका है। हमने अपने उद्योगपतियों को प्रोत्साहित किया, उन्हें आवश्यक सुविधाएँ दीं और इसका परिणाम यह हुआ कि हम अब न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी मजबूती से उभर रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और विकास के लिए स्वदेशी जागरण मंच की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई नीतियों और सुरक्षा बलों के प्रभावी प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब बहुत सीमित क्षेत्र में सिमट गया है। अब समय आ गया है कि स्वदेशी जागरण मंच के सहयोग से इन क्षेत्रों में उद्योग-धंधे स्थापित किए जाएँ, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले और वे नक्सलवाद की ओर न जाने पाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को प्रदेश की प्राकृतिक संपदा और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इस नीति में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है ताकि उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया को तेज और सरल बनाया जा सके। स्थानीय संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएँ भी चलाई जा रही हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमियों को "उद्यमिता प्रोत्साहन पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवा और नवाचार आधारित स्टार्टअप्स को सरकार हर संभव सहायता देगी। बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम, अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल, छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, देश के प्रतिष्ठित उद्यमी, प्रोफेसर, कुलपति, आर्थिक विशेषज्ञ और स्वदेशी जागरण मंच तथा स्वावलंबी भारत अभियान के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब न केवल एक औद्योगिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है, बल्कि स्वदेशी को अपनाकर "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को और मजबूत कर रहा है।
बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार प्रकट
मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन
केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर | केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नई दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रमों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी।

इस दौरान मंत्री राजवाड़े से उन्होंने छत्तीसगढ़ में महिलाओं के और बच्चों के लिए संचालित किए जा रहें कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, भविष्य की योजनाओं और रणनीतियों पर सार्थक चर्चा भी की। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय से महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं पोषण अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री को छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश के समग्र विकास हेतु लगातार कार्य हो रहे हैं। जिससे राज्य हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
निगर निगम के नए सभापति : वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर होंगे
रायपुर | नगर निगम सभापति का चुनाव आज शुक्रवार को हो गया है। वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर रायपुर नगर निगम अगले सभापति होंगे। भाजपा पार्षद दल की बैठक आज चुनाव किया गया। जिसके बाद पार्षद सूर्यकांत राठौर के नाम पर सहमति बनी। आपको बता दें कि कुछ देर पहले भाजपा दल की बैठक एकात्म परिसर में हुई थी। जिसमें सभापति चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए थे। ये बैठक विधायक धरमलाल कौशिक की मौजूदगी में हुई थी।

साथ ही रायपुर निगम के सभी भाजपा पार्षद भी यहां मौजूद थे और इस बैठक में सह सहमति से निर्णय लिया गया कि जो पांच बार के पार्षद है सूर्यकांत राठौर सभापति नियुक्त किया जाए। आपको बता दें कि सभापति के चयन के लिए भाजपा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक को पर्यवेक्षक बनाया है। सूत्रों के मुताबिक, तीन नामों का पैनल बनाया गया था। इसमें सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा और सरिता आकाश दुबे का नाम है। जिसमें सूर्यकांत राठौर का नाम आगे चल रहा था। भाजपा पार्षद दल की बैठक में पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक प्रत्याशी के नाम का अधिकृत तौर पर ऐलान किया।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को
रायपुर | आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 8 मार्च 2025 को देशव्यापी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला न्यायालयों एवं व्यवहार न्यायालयों में भी लोक अदालत आयोजित किए जाएंगे। यह कैलेण्डर वर्ष 2025 की पहली नेशनल लोक अदालत होगी।

लोक अदालत के दिन जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालय (व्यवहार न्यायालय) में लंबित शमनीय अपराध के प्रकरण मोटर दुर्घटना दावा से संबंधित प्रकरण, 138 एनआई एक्ट, के अंतर्गत चेक बाउंस का प्रकरण धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता तथा मेट्रोमोनियल डिस्प्युट के अलावा जल कर, संपत्ति कर, राजस्व संबंधी प्रकरण ट्रैफिक चालान, भाड़ा नियंत्रण आबकारी से संबंधित प्रकरण एवं बैंक विद्युत संबंधी प्री-लिटिगेशन प्रकरण, राजस्व न्यायालय खंडपीठ में खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे, वारिसों के मध्य बटवारे का निराकरण किया जाएगा। न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है।
नेशनल लोक अदालत के लिए खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्री.लिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरणों धारा. 138, परक्राम्य लिखत अधिनियम मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों, बैंक रिकवरी प्रकरण, सिविल प्रकरण, निष्पादन प्रकरण, विद्युत संबंधी मामलों तथा पारिवारिक विवाद के मामलों का निराकरण किया जाता हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व, बैंक, विद्युत विभाग दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री.लिटिगेशन प्रकरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किए जाएंगे। जो विधिवत पंजीयन उपरांत संबंधित पक्षकारों के प्रकरण लोक अदालत खण्ड पीठ में निराकृत किए जाएंगे।
इस तरह पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से करा सकते हैं। इसके अलावा लोक अदालत में दूरसंचार विभाग, नगर निगम, नगर पालिका परिषद् में वसूली संबंधी लंबित प्रकरण प्री-लिटिगेशन प्रकरण, याददाश्त के आधार पर बंटवारा, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक रिकवरी प्रकरण, कब्जे के आधार पर बंटवारा, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) के अंतर्गत कार्यवाही के मामले, रेन्ट कंट्रोल एक्ट, सूखाधिकार से संबंधित मामलों के साथ-साथ विक्रय पत्र, दानपत्र और वसीयतनामा के आधार पर नामांतरण के मामले तथा अन्य प्रकृति के सभी मामले सम्मिलित और चिन्हांकित कर आपसी राजीनामा के आधार पर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकृत किया जावेगा।