रायपुर
रायपुर नगर निगम मेयर इन काउंसिल की घोषणा, 14 पार्षदों को मिली जिम्मेदारी
रायपुर। महापौर मीनल चौबे ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की घोषणा कर दी है। इस काउंसिल में कुल 14 पार्षदों को शामिल किया गया है। रायपुर नगर निगम की नई मेयर इन काउंसिल की घोषणा हो गई है।
महापौर मीनल चौबे ने प्रेस कांफ्रेंस में 14 सदस्यों के नामों की घोषणा की। इसमें नए और पुराने पार्षदों का संतुलित समावेश किया गया है, जिससे शहर के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। मेयर इन काउंसिल में दीपक जायसवाल, अनामिका सिंह, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, संतोष साहू, गायत्री चंद्राकर, सुमन अशोक पांडेय, महेंद्र खोडियार, खेमकुमार सेन, सरिता दुबे, अमर गिदवानी, संजना अहिरवार, नंदकिशोर साहू और भोलाराम साहू को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में विमान उड़ान प्रशिक्षण का किया शुभारंभ... एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुभव सुने और जशपुर में पहली बार शुरू हुए विमान उड़ान प्रशिक्षण को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि जशपुर अब केवल पर्यटन और प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र नहीं, बल्कि विमानन प्रशिक्षण का नया हब भी बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए आवश्यक संसाधन और अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। अब युवा पायलट बनने का भी सपना साकार कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर माइक्रो लाइट एयर स्क्वाड्रन विमान का अवलोकन किया और उसकी तकनीकी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैडेट्स को जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, ताकि वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिला है।
जशपुर जिले में 7 मार्च 2025 से कैडेटों को सुबह विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान विमान आकाश में उड़ान भरने के बाद सुरक्षित लैंड करता है, जिससे कैडेट्स को व्यावहारिक अनुभव मिलता है। रायपुर से बाहर पहली बार जशपुर जिले में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिससे कैडेट्स में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
आगडीह हवाई पट्टी की लंबाई 1200 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। यहां सिंगल इंजन ट्विन-सीटर वायरस SW-80 विमान से कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो 20,000 फीट की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ सकता है। हालांकि, फिलहाल प्रशिक्षण के लिए 1,000 फीट की ऊंचाई तक ही उड़ान संचालित की जा रही है। कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि एनसीसी एयर विंग के "सी" सर्टिफिकेट में उच्च ग्रेडिंग प्राप्त करने वाले कैडेट्स सीधे एयरफोर्स इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाते हैं, जिससे यह प्रशिक्षण उनके सुनहरे भविष्य की नींव रखता है।
मिडिल स्कूल मित्र समूह ने होली मिलन में छात्र विद्यार्थी जीवन को किया याद
मुन्नी बदनाम हुई गाने पर रायपुर कलेक्टर और SSP ने लगाए होली के ठुमके.. जमकर खेली होली
रायपुर। राजधानी में शांतिपूर्ण होली का त्योहार पूरा होने के बाद शनिवार को पुलिस परिवार के लोग होली का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, IG, SSP और कमिश्नर ‘मुन्नी बदनाम हुई…’ गाने पर ठुमके लगाए। सभी पुलिस कर्मचारियों के साथ अधिकारियों ने भी नगाड़ा बजाया और रंगों में सराबोर होकर होली का आनंद लिया।
बता दें, होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “पिछले 72 घंटों से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर थे, जिनकी मुस्तैदी के कारण रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई. रायपुर वासियों की जागरूकता और भाईचारे की वजह से इस बार की होली में कोई अव्यवस्था नहीं हुई।”
मुन्नी बदनाम हुई गाने पर रायपुर कलेक्टर और SSP ने लगाए होली के ठुमके.. जमकर खेली होली@RaipurDistrict@RaipurPoliceCG#chhattisgrh #raipur #Holi2025 pic.twitter.com/eXdEpSXUGy
— maharashtra mandal (@maharashtraman5) March 15, 2025
कलेक्टर ने आगे कहा, “इनकी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं, और इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. इसलिए आज हम सब मिलकर होली खेल रहे हैं.”
SSP डॉक्टर लाल उमेद ने भी पुलिस परिवार और प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, “हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है और इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. जब लोग होली मना रहे थे, तब हम लोग उनकी सुरक्षा में तैनात थे.”
उन्होंने यह भी कहा कि होली की सफलता के पीछे महीने भर की तैयारी थी. अलग-अलग दौर की बैठकें की गईं, रणनीति बनाई गई और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई. परिणामस्वरूप रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई और कोई गंभीर घटना नहीं घटी।
रायपुर नगर निगम में इन विभागों के लिए जल्द होगी MIC की घोषणा जल्द
रायपुर। रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की घोषणा महापौर मीनल चौबे के शहर से बाहर होने के कारण टल गई है। जानकारी के अनुसार, वे 12 मार्च से एक धार्मिक आयोजन के लिए बाहर थीं और आज, शनिवार को रायपुर लौटने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, एमआईसी सदस्यों के नामों की सूची तैयार कर ली गई है, और इसे विभागवार जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को एमआईसी की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। नगर निगम अधिनियम के अनुसार, सभापति चुनाव के सात दिनों के भीतर एमआईसी का गठन अनिवार्य होता है, लेकिन महापौर की अनुपस्थिति के कारण इसमें देरी हुई। महापौर के करीबी सूत्रों के अनुसार, विधायक और सांसद की सहमति के बाद ही एमआईसी सदस्यों के नाम तय किए गए हैं। एमआईसी की घोषणा के तुरंत बाद, मार्च के अंत तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के पहले बजट की तैयारी भी शुरू कर दी जाएगी।
एमआईसी में स्वास्थ्य एवं सफाई, पेयजल, लोक निर्माण, नगर निवेश और राजस्व विभाग अहम माने जा रहे हैं। इन विभागों का सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ता है, इसलिए इनके लिए अनुभवी और योग्य पार्षदों को चुना गया है। विशेष रूप से सफाई और पेयजल संबंधी समस्याएं सालभर बनी रहती हैं, जिससे संबंधित सदस्यों को अधिक सक्रिय रहना होगा। इसके अलावा, एमआईसी को राजस्व बढ़ाने के लिए टैक्स वसूली और दुकानों के किराये संबंधी मामलों पर भी विशेष ध्यान देना होगा। महापौर ने इन विषयों को लेकर शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया है, ताकि सही उम्मीदवारों का चयन किया जा सके।
विश्व किडनी दिवस 2025 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने मनाया
रायपुर | ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने विश्व किडनी दिवस 2025 मनाया। इस वर्ष का थीम था ‘जल्दी पहचानें, किडनी स्वास्थ्य की रक्षा करें‘। छत्तीसगढ़ में ‘CKDu: जल्दी पहचानें, किडनी स्वास्थ्य की रक्षा करें, हाशिए पर रहने वाली आबादी में‘ विषय पर एक राज्यस्तरीय CME का आयोजन किया गया। महासमुंद और गरियाबंद में CKDu (अज्ञात कारणों से होने वाली पुरानी किडनी बीमारी” )के कारणों पर एक गहन चर्चा की गई। CKDu पर किए गए विभिन्न शोध अध्ययनों के निष्कर्षों पर चर्चा की गई।

डॉ. विनय राठौड़ ने बताया कि विभाग को महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर और ओडिशा के आसपास के क्षेत्रों से CKDu के अधिकांश मामले मिल रहे हैं। कृषि कार्य के दौरान बार–बार होने वाली पानी की कमी, तम्बाकू का सेवन और अव्यावासिक दर्दनाशक व हर्बल दवाओं का उपयोग CKDu के महत्वपूर्ण जोखिम कारक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों में फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, जो किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नेफ्रोलॉजी विभाग में प्रतिवर्ष 22,000 मरीज आते हैं, जिनमें से लगभग 3,500 नए मरीज होते हैं। उन्होंने सलाह दी कि किडनी को स्वस्थ रखा जा सकता है यदि पानी की कमी से बचें, प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी पिएं, रक्तचाप और शुगर को नियंत्रित करें। उन्होंने उच्च जोखिम वाले मरीजों, जैसे कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप के लिए किडनी रोगों की स्क्रीनिंग करवाने की सलाह दी।
सीएमई में प्रोफेसर कमलेश जैन (राज्य नोडल अधिकारी CKD), डॉ. वरुण अग्रवाल (नेफ्रोलॉजिस्ट, DKS), डॉ. साईंनाथ पट्टेवार (सचिव, नेफ्रॉन हेल्थ सोसाइटी, छत्तीसगढ़), प्रोफेसर अभिरुचि गल्होत्रा, और प्रोफेसर तुषार जगजापे ने व्याख्यान दिए।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा केंद्रीय गुंबद में एक पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता ने OPD आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित किया और किडनी रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुआ।
लेफ्ट जनरल अशोक जिंदल (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक और सीईओ ने अपने संदेश में नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों को 49 किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, “नेफ्रोलॉजी विभाग ने विभिन्न राज्यों से आए मरीजों को 8,000 से अधिक डायलिसिस सफलतापूर्वक प्रदान किए हैं।” उन्होंने सुपेबेड़ा में CKDu रोगियों के लिए लगातार समर्थन और देखभाल पर जोर दिया। उन्होंने AIIMS रायपुर, राज्य सरकार और ICMR के बीच निरंतर शोध गतिविधियों और सहयोग पर भी जोर दिया, ताकि सुपेबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में CKDu के कारणों की पहचान की जा सके।
राजधानी रायपुर में दिग्गज क्रिकेटरों की मस्ती भरी होली
रायपुर | रायपुर में क्रिकेटरों की इस अनोखी होली ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। सचिन, युवराज, रायुडू और युसूफ की यह रंगीन मस्ती होली 2025 की सबसे चर्चित खबरों में से एक बन गई है।

राजधानी रायपुर में इस बार रंगो की होली का कुछ खास अंदाज में चढ़ा रंग, जब क्रिकेट के दिग्गजों ने जमकर होली की मस्ती की। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह और अंबाती रायुडू को रंगों से सराबोर कर दिया, लेकिन युसूफ पठान ने मौका देखकर सचिन को पानी की बाल्टी से भिगोकर मजेदार बदला ले लिया। क्रिकेटरों की इस रंग-बिरंगी मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
वीडियो में सचिन तेंदुलकर पिचकारी हाथ में लिए युवराज के कमरे में घुसते दिखाई दिए। युवराज कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सचिन ने रंगों की बौछार शुरू कर दी। इसके बाद बारी आई अंबाती रायुडू की, जिन्हें भी सचिन ने रंगों से सराबोर कर दिया। दोनों खिलाड़ी सचिन के इस रंगीन हमले से बच न सके।
होली की मस्ती में सब रंगों से रंगे जा चुके थे, तभी युसूफ पठान ने खेल में ट्विस्ट ला दिया। मौका देखते ही उन्होंने सचिन को पकड़ा और बाल्टी भर कर पानी उनके ऊपर उड़ेल दिया। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों ने भी सचिन को रंगों में डुबो दिया।
मुख्यमंत्री साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली
सड़क हादसे में बीजेपी नेत्री की बेटी की हुई मौत
रायपुर। दुर्ग-राजनांदगांव बायपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में भिलाई के बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष की बेटी की मौत हो गई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी 23 वर्षीय रिचा कौशिक की इस हादसे में जान गई है।
बताया जा रहा है कि, रिचा कौशिक दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में रिचा कौशिक की मौत हो गई वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हास्पिटल पहुंचाया गया है। हादसा दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है।
टाटीडांड में सनातन समाज के अनुष्ठान में शामिल हुए सीएम साय
रायपुर। होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम टाटीडांड पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन समाज के दुर्गा देवी संत समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अनुष्ठान में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में गुरु महाराज स्व. धनपति पंडा के पुत्र सहदेव पंडा की विशेष उपस्थिति रही। यह अनुष्ठान हर वर्ष फाल्गुन माह में होली के पावन पर्व पर आयोजित किया जाता है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय अनेक वर्षों से शामिल होते रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का पर्व है। टाटीडांड में सनातन समाज द्वारा आयोजित यह अनुष्ठान परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोए रखने का माध्यम है, जिससे समाज में समरसता बनी रहती है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से देश में सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिससे कृषि समृद्ध हो रही है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर माह ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही है, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 मार्च से 27 मार्च तक कुनकुरी विकासखंड में देश के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग स्थल मधेश्वर पहाड़ के समीप महाशिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी कथा का वाचन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से इस दिव्य आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया।
रायपुर की बेटी बनी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, भरी सफलता की उड़ान
रायपुर। राजधानी रायपुर की प्रतिभाशाली बेटी मीनल आर्य ने संघ लोक सेवा आयोग (SSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2024 में शानदार सफलता अर्जित की है। उन्होंने पूरे देश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक (AIR) 685 प्राप्त की और आयकर निरीक्षक (Income Tax Inspector) का प्रतिष्ठित पद हासिल किया है। मीनल की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे रायपुर शहर को गौरवान्वित किया है। बता दें कि मीनल आर्य की प्रारंभिक शिक्षा रायपुर के प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर से हुई। बचपन से ही वे पढ़ाई में अव्वल रहीं और हमेशा उच्च प्रदर्शन करती आई हैं। आगे की शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध रामजस कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वहाँ उन्होंने अकादमिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यक्रमिक गतिविधियों में भी भाग लिया, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता और नेतृत्व कौशल का विकास हुआ।
मीनल की यह सफलता किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और अडिग इच्छाशक्ति का नतीजा है। उन्होंने कई वर्षों तक निरंतर अभ्यास किया, कठिन परिश्रम किया और चुनौतियों का सामना करते हुए इस मुकाम तक पहुँचीं। इस कठिन यात्रा में उन्हें अपने परिवार का भरपूर सहयोग मिला। उनके पिता अमर आर्य और माता ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उनके माता-पिता का मानना है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
मीनल आर्य की इस उपलब्धि से रायपुर के युवाओं में भी एक नया जोश देखने को मिल रहा है। उनके शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपने सपनों को साकार कर सकता है। उनकी सफलता उन छात्रों के लिए भी प्रेरणा है जो सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर उनके परिवार, मित्रों और शिक्षकों ने हर्ष जताया है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों की ओर से उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। उनके स्कूल के शिक्षकों ने भी गर्व महसूस करते हुए उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दी हैं। मीनल आर्य का लक्ष्य न केवल एक उत्कृष्ट आयकर निरीक्षक बनना है, बल्कि वे आगे भी अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं। उनका सपना है कि वे अपनी सेवा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएँ। साथ ही, वे उन छात्रों की सहायता भी करना चाहती हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।
राजिम के श्रीराजीव लोचन मंदिर में अनूठी होली, कई साल से चली आ रही है ये परम्परा
रायपुर। होली का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर जगह उत्सव का माहौल है, लेकिन राजिम के श्रीराजीव लोचन मंदिर में होली का रंग कुछ खास है। यहां भगवान विष्णु के अवतार राजीव लोचन बाल स्वरूप में भक्तों संग होली खेलते हैं।
मंदिर के सर्वकार चंद्रभान सिंह ठाकुर (राजू) बताते हैं कि यह परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग इस अनूठी होली में शामिल होने पहुंचते हैं। यहां केवल गुलाल से होली खेली जाती है, जो इसे और खास बनाती है।
होलिका दहन से पहले मंदिर का पट बंद हो जाता है। सुबह 4 बजे भगवान का अभिषेक होता है और उन्हें विशेष पोशाक पहनाई जाती है। मंदिर में राजीव लोचन की दो मूर्तियां हैं- एक बड़ी और एक छोटी बाल रूप में। शाम 5 से 6 बजे के बीच बाल मूर्ति को बाहर लाया जाता है, जहां भक्त गुलाल से उनका स्वागत करते हैं।
इस दौरान आकाश और धरती गुलाल से रंगीन हो उठते हैं। दोपहर से ही श्रद्धालु फाग गीत गाते हुए जुटने लगते हैं। क्षेत्र के विधायक और सांसद भी भगवान से आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह पर्व खास है, जब मंदिर परिसर में गुलाल की छटा अनुपम दृश्य रचती है।
छत्तीसगढ़ में हीट वेव का अलर्ट, 40 डिग्री तापमान में रायपुर में खेली जा रही है होली
रायपुर। राजधानी रायपुर में होली के दिन शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। भीषण गर्मी के बावजूद शहर में होली का उल्लास कम नहीं हो रहा है। शहर में जमकर होली खेली जा रही है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। रायपुर में आज होली के दिन भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
वहीं प्रदेश में सबसे कम रात तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस समय प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।
शावकों की तस्करी में शामिल दो तस्करों की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने वन प्राणियों के शिकारी तस्कर शब्बीर अली से संबंधितअचल संपत्तियों को कुर्क किया है। यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के तहत की है।
ईडी ने सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन, रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत शब्बीर अली और राकेश निषाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि वे दो तेंदुए के शावकों की तस्करी में शामिल थे और उन्हें बेचने का इरादा रखते थे। इसके बाद, छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसी अपराध के लिए रायपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष 1 नवंबर, 2019 को आरोप पत्र (संख्या 428/19) दायर किया था।
ईडी की जांच में बिक्री के लिए तेंदुए के शावकों की अवैध तस्करी में शब्बीर अली की संलिप्तता के बारे में सबूत मिले हैं। एकत्र किए गए दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ-साथ पीएमएलए, 2002 की धारा 50 के तहत दर्ज किए गए आरोपियों के बयानों ने उक्त गतिविधियों में शब्बीर अली और राकेश निषाद की दोष साबित किया। इसके अतिरिक्त, जांच में यह भी पता चला कि शब्बीर अली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 49 का उल्लंघन करते हुए पक्षियों और जानवरों की अनधिकृत बिक्री और खरीद में भी शामिल रहे हैं।
बस्तर का कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में हुआ शामिल
एक इनामी समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में ये सामग्री भी बरामद
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत थाना उसूर पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित संगठन डीएकेएमएस के एक लाख रुपये के इनामी एक लाख रुपये का इनामी समेत पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने इन नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री, पर्चे और बैटरियां बरामद किया है।
बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उसूर, सीआरपीएफ 229 बटालियन और कोबरा 201, 205, 206 की संयुक्त टीम ने नेलाकांकेर, मारूड़बाका और कमलापुर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पांच नक्सलियों को दबोच लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके थैलों से माओवादी प्रचार सामग्री, पर्चे और छोटी-बड़ी एवररेडी बैटरियां बरामद हुईं।
गिरफ्तार किए गए सभी नक्सलियों को थाना उसूर लाया गया, जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, बीजापुर में पेश किया गया है।