रायपुर
महाराष्ट्र मंडल में तीन मार्च को अवसर व्यापार मेला.. महिलाएं लगाएंगी स्टाल्स
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टार न्यूज और जैन इवेंट ने संयुक्त रुप से घर से काम करने वाली कामकाजी महिलाओं को प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए एक दिवसीय महिला व्यापार मेले का आयोजन कर रहा है। सभी वर्ग की महिलाएं इस व्यापार मेल में अपना स्टाल लगाएगी। अवसर व्यापार मेले का आयोजन 3 मार्च को दोपहर 11 बजे से रात 9 बजे तक होगा।
आयोजन कर्ता श्वेता जैन ने बताया कि इस मेले में लाइव फूड के साथ ही घर पर बन नाश्ता, आचार, पापड़, मुगौड़ी, खिचिया, रेडी टू ईंट प्रीमिक्स, मुखवास के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गारमेंट्स, साड़ी, सूट, कुर्तियां आदि आइटमस होंगे।
अवसर महिला व्यापार मेले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व अलग-अलग क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का और समाज सेवा और व्यापार में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुरूषों का भी सम्मान इस दौरान किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीराम उत्सव के अंतर्गत प्रभु श्रीराम की ड्राइंग पेंटिंग प्रदर्शनी भी आपको देखने को मिलेगी। 3 मार्च को महाराष्ट्र मंडल के पार्किंग क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकारों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म से संबंधित कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।
आपने भी किया है महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन तो ऐसे जांचें अपने आवेदन की स्थिति
रायपुर। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम गया। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अंतिम सूची जारी की जाएगी। अगर आपने भी योजना का लाभ लेने के लिए आनलाइन या आफलाइन आवेदन किया है तो अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए आपके विभागीय वेबसाइट में जाना होगा। जिसका लिंक https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status है।
आनलाइन आवेदन करने वालों को वेबसाइट में जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर से आवेदन की स्थिति पता चलेगी। वहीं आफलाइन आवेदन करने वालों को भी इसी प्रक्रिया का पालन करना होगा। आनलाइन आवेदन करने वालों को पहले आंगनबाड़ी स्तर फिर सुपरवाइजर या निगम द्वारा स्वीकृति मिलेगी।
बतादें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपए, इस प्रकार साल में 12 हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में आवेदनों के प्राप्त होने के साथ-साथ सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत् चलती रहेगी।
बच्चों ने उत्साह के साथ लिया न्योता भोज का आनंद... 86 छात्रावासों में हुआ आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी 86 छात्रवासों में न्योता भोज का आयोजन किया गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और मुख्यमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी, आचार, पापड़, खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे गए।
उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप से भोजन करा सकते हैं। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं।
निगम की सामान्य सभा में विधायक पुरन्दर मिश्रा का सम्मान..... मिश्रा बोले- राजधानी को पूर्ण विकसित बनाना परम ध्येय
रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा का आयोजन बुधवार को किया गया। इस सामान्य सभा में रायपुर नगर निगम ने रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा को विशेष तौर पर आमंत्रित किया। रायपुर महापौर एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित पक्ष—विपक्ष के सभी पार्षदों ने क्रम से उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मिश्रा ने कहा कि नगर निगम ही नेता की जन्मस्थली है। वहीं उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और रायपुर को पूर्ण विकसित बनाना ही हमारा परम ध्येय है।
रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक प्रारंभ होने से पूर्व रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा विशेष आमंत्रण पर निगम मुख्यालय पहुंचे। विधायक मिश्रा को अपने बीच पाकर भाजपा पार्षद खेमे में जमकर उत्साह का माहौल नजर आया, तो सत्तापक्ष के पार्षदों ने भी विधायक मिश्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जनता के प्रति उत्तरदायी हैं। उन्होंने सबसे पहले श्री जगन्नाथ मंदिर मार्ग का नामकरण किए जाने के रायपुर नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम को मुख्यमंत्री का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा, इसमें किसी तरह की आशंका की कोई गुंजाइश नहीं है। विधायक मिश्रा ने कहा कि रायपुर को पूरी तरह से विकसित राजधानी की श्रेणी में लाना है, इसके लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, पार्षदगण सूर्यकांत राठौर, प्रमोद साहू, रोहित साहू, मृत्युंजय दुबे, ज्ञानेश शर्मा, प्रमोद मिश्रा सहित सभी पार्षदों और निगम कर्मचारियों का अभिवादन किया।
छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज.... जल्द होगा TET परीक्षा का आयोजन
श्रीराम लला दर्शन योजनाः आपकी उम्र भी है 65 से अधिक तो आप भी अपने साथ ले जा सकते हैं सहायक
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार के पर्यटन विभाग ने कलेक्टरों को विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए है। यात्रा के लिए हितग्राहियों का चयन एवं अन्य कार्य के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति बनाई गई है। वहीं ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों के लिए इच्छुक आवेदकों की सूची कलेक्टर की ओर प्रेषित की जाएगी।
श्रीराम लला दर्शन के लिए आवेदन करने का एक प्रारूप निर्धारित किया गया है। जिसमें एक फोटो के साथ हितग्राही को निवास के साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे व्यक्ति, जिसने कि अकेले यात्रा करने हेतु आवेदन किया है, को अपने साथ एक सहायक को यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी।
व्यक्तियों के समूह द्वारा आवेदन करने पर उक्त समूह के साथ, 3 से 5 व्यक्तियों के समूह को एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी, बशर्ते कि इस समूह का प्रत्येक व्यक्ति 65 वर्ष से अधिक आयु का हो। बड़े समूह में प्रति 05 यात्रियों पर 01 के मान से सहायक मान्य किये जाएंगे। पति-पत्नी के साथ-साथ यात्रा करने पर सहायक को साथ ले जाने की सुविधा नहीं रहेगी बशर्ते उनमें से किसी एक की उम्र 65 वर्ष से कम हो।
यदि आवेदक पति-पत्नी में से किसी का नाम चुना जाता है तो उसका जीवन साथी भी यात्रा पर साथ जा सकेगा। आवेदन करते समय ही आवेदक को यह बताना होगा कि उसका जीवन साथी भी उसके साथ यात्रा करने का इच्छुक है, ऐसी स्थिति में उक्त जीवन साथी का आवेदन भी आवेदक के आवेदन के साथ ही संलग्न करना होगा। यदि सहायक को यात्रा पर साथ ले जाने की पात्रता है तो उस सहायक का आवेदन भी आवेदक के साथ ही जमा किया जायेगा।
यदि व्यक्तियों के समूह एक साथ आवेदन करते हैं तो संपूर्ण समूह को एक आवेदन मानते हुए लॉटरी में सम्मिलित किया जाएगा। उक्त समूह अधिक से अधिक 10 आवेदकों का हो सकेगा। समूह का एक आवेदक समूह का मुखिया कहलायेगा। अन्य सभी आवेदकों के आवेदन उसके आवेदन के साथ संलग्न कर जमा किये जाएंगे। यदि उक्त समूह में सम्मिलित व्यक्तियों को सहायक ले जाने की पात्रता है तो प्रस्तावित सहायकों के आवेदन भी इसी आवेदन के साथ संलग्न किए जाएंगे।
समूह में सम्मिलित समस्त व्यक्तियों की, जिसमें सहायक भी सम्मिलित होंगे, संख्या 10 से अधिक नहीं होगी। सहायक को यात्रा पर ले जाने की दशा में उसे भी उसी प्रकार की सुविधा प्राप्त होगी जो कि यात्री को मिलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए निर्धारित प्रपत्र अनुसार ऑन लाईन आवेदन की प्रक्रिया भी तैयार की जा रही है। जिससे प्रत्येक जिले में चयनित यात्रियों, प्रतिक्षा सूची का डाटा बेस तैयार हो
कामकाजी महिलाओं के लिए खुलेंगे 1500 पालना केंद्र... स्कूल और कालेजों में लगेगी सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन
रायपुर। महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए वर्ष 2024-25 के लिए 3009 करोड़ 28 लाख 14 हज़ार रुपए की अनुदान मांगे छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पारित की गई। श्रीमती राजवाड़े ने अनुदान मांगें छत्तीसगढ़ राज्य की महतारियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की नारी शक्ति, किशोरी बेटियों और नौनिहालों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना में लगभग 8 हजार करोड़ रुपये का व्यय संभावित है। इसके लिए वर्ष 24-25 में प्रथम चरण में 3 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए प्रदेश के 1500 स्थानों में पालना केन्द्र खोला जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए बजट में 82.80 करोड़ रुपये और पोषण आहार के लिए बजट में 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में एक हजार कन्या शालाओं, महाविद्यालयों में सेनेटरी नेपकिन वेडिंग मशीन हेतु 13 करोड़ का प्रावधान है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवनों के लिए 24 करोड़ रूपए और शहरी क्षेत्रों में 100 आंगनबाडी हेतु 12 करोड़ रूपये का प्रावधान और आंगनबाड़ी को नर्सरी स्कूलों की तरह विकसित करने के लिए 29 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। मिशन शक्ति हेतु 10 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ महिला कोष से स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं को ऋण योजना का लाभ दिलाने हेतु 25 करोड़ 20 लाख का प्रावधान।
राजवाड़े ने कहा कि वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हेतु 7600 कन्याओं के विवाह का लक्ष्य रखते हुए 38 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना हेतु 116 करोड़ 56 लाख रूपये और मिशन वात्सल्य के लिए 94 करोड़ 80 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही महिला सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए 5 करोड़ 27 लाख रूपए का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन नम्बर (181), चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर (1098) के एकीकरण टोल फ्री नम्बर 112 हेतु 75 करोड़ 71 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है।
सरस मेला में देशभर से आई महिलाएं... 212 स्टाल्स में मिल रहे कई उत्पाद
रायपुर। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित सरस मेले को लोगों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 28 फरवरी तक चलने वाले इस सरस मेले में छत्तीसगढ़ के 133 महिला समूह शामिल है। वहीं असम, उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, झारखण्ड तथा बिहार से आई महिला समूहों द्वारा ने भी अपने उत्पादों के स्टाल लगाये हैं। मेले में कुल 212 स्टाल्स के जरिए उत्पादों की जानकारी मिल रही है। बतादें कि 20 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरस मेले का उद्घाटन किया।
सरस मेले में छत्तीसगढ़ की महिला समूहों ने विभिन्न फूड, हैण्डीक्राफ्ट तथा हैण्डलूम प्रोडक्ट्स के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के उत्पादों का स्टाल लगाया है। इन फूड प्रोडक्ट्स में कोदो, कुटकी, रागी कुकीज, मसाले, अचार, बड़ी, पापड़, तिल लड्डू, महुआ लड्डू, जीरा फुल चावल, सुगंधित चावल, ब्लैक राईस, इमली चपाती, मशरूम, काजू के प्रोडक्ट्स, शहद, चिक्की, नमकीन, मिलेट्स प्रोडक्ट, मिक्चर, छत्तीसगढ़ी व्यंजन इत्यादि उत्पाद लाये गए हैं।
हैण्डीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स में बेलमेटल उत्पाद, रॉट आयरन उत्पाद, बांस के उत्पाद, विभिन्न प्रकार के साबुन (चारकोल, रोज, एलोविरा इत्यादि), मिट्टी के उत्पाद, एलईडी बल्ब, कास्ट मूर्तियाँ, अगरबत्ती, आर्टिफीशियल ज्वेलरी, टेराकोटा उत्पाद, पैरा आर्ट इत्यादि शामिल हैं। इसी तरह से हैण्डलूम प्रोडक्ट्स में कोसा प्रोडक्ट्स (साड़ी, सूट, शॉल, जैकेट, ड्रेस मटेरियल आदि), गोदना साड़ी एवं रूमाल, कालीन, सिल्क के प्रोडक्ट्स, काटन प्रोडक्ट्स इत्यादि उत्पाद लाए गए हैं।
अन्य प्रदेशों से आए महिला समूहों ने कैन बैम्बू प्रोडक्ट्स, हैण्डलूम प्रोडक्ट्स (साड़ी, सूट, शाल, चादर, ड्रेस मटेरियल आदि), जूट प्रोडक्ट्स, ब्लाक प्रिंट साड़ियाँ, हैण्डीक्राफ्ट ब्रेसलेट, आँवला उत्पाद, अलसी, आचार, पापड़ इत्यादि प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
वन नेशन-वन राशन कार्ड से देश के किसी भी दुकान से ले सकते हैं राशन, 283 नई राशन दुकानें खोली गई
विद्यार्थी जीवन में अनुशासन है जरूरी और अनुशासन से ही लक्ष्यों की होगी प्राप्तिः बृजमोहन
रायपुर रेंज के पुलिस जवानों ने खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन... आईजी ने किया पुरस्कृत
रायपुर। राजधानी स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में रायपुर रेंज की अंतर जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। समापन समारोह में विजेता खिलड़ियों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर रायपुर रेंज के आईजी अमरेश कुमार मिश्रा, एसएसपी संतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।
समारोह में सर्वप्रथम आईजी और एसएसपी के आगमन पर खेल परेड और पुलिस बैंड से उनका अभिवादन किया गया। एसएसपी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आईजी मिश्रा का सम्मान किया। तत्पश्चात आईजी को खेल परेड तथा पुलिस बैंड द्वारा सलामी दी गई। खिलाडियों के मार्च पास्ट को देख दर्शक दीर्घा में बैठे जवानों और गणमान्य नागरिकों ने खूब तालियां बजाई।
प्रतियोगिता में रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदाबाजार के पुरुष एवं महिला 145 खिलाड़ियों ने फुटबॉल, वालीवॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, जूडो, वूशु, एथलेटिक्स आदि खेलों में सम्मिलित होकर अपनी खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं जिला खेल एवं शिक्षा विभाग के पीटीआई के सहयोग से खेल नियमों के आधार पर इस आयोजन को निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराया गया हैं।
एसएसपी संतोष सिंह ने कहा कि जिला पुलिस बल का दायित्व राज्य में आंतरिक सुरक्षा बनाये रखना तथा लगातार वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। इस जिम्मेदारी की बीच अपनी खेल प्रतिभा पुलिस के जवानों ने दिखाई है।
आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस के जवानों को खेल के प्रति रुचि और उत्साह प्रशंसनीय है। जिन खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया वो आगे चलकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस विभाग तथा छत्तीसगढ़ पुलिस का नाम रोशन करेगें। पुलिस विभाग का खिलाड़ी अपने कर्तव्यों के पश्चात् समय निकालकर अभ्यास कर अपने प्रतिभा को दिखा रहे है यह प्रशंसनीय है।
इसके पश्चात् छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ा रस्सा कसी का फायनल मैच रायपुर एवं धमतरी के बीच खेला गया। जिसमें धमतरी 2-0 से विजयी रही। मैच के दौरान दर्शक, प्रतिभागी, उपस्थित गणमान्य नागरिक सभी में अत्यंत उत्साह दिखा। उपरांत खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
यह टीम रही विजेता
जिला रायपुर पुरूष टीम व्हॉलीवॉल, बास्केट बाल, फुटबाल एवं महिला टीम खो-खो, व्हॉलीबॉल, कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल पुरूष, कबड्डी पुरूष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला महासमुंद ने हेण्डबॉल पुरूष में प्रथम, हेण्डबाल महिला में प्रथम, बास्केट बॉल एवं बालीबाल पुरूष मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया जिला गरियाबंद ने खो-खो पुरुष में प्रथम, कबड्डी पुरूष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला धमतरी के फूटबॉल पुरूष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
निर्वाचन की विश्वसनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना ही कर्तव्यः कंगाले
रायपुर। नव पदस्थ जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए लोकसभा चुनाव के लिए दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने इस मौके पर बीते विधानसभा चुनाव की तरह बेहतर और सुगम निर्वाचन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीएस ध्रुव तथा डॉ. केआरआर. सिंह सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी के दायित्वों, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, आदर्श आचरण संहिता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर दी जा रही जानकारियों को आत्मसात कर आगामी लोकसभा निर्वाचन में निर्वाचन कार्य में नियोजित अधिकारीगण निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु निष्ठापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें।
प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स डॉ. के.आर.आर. सिंह, यू.एस. अग्रवाल, श्री प्रणव सिंह, श्रीकांत वर्मा, पुलक भट्टाचार्य, गीता दीवान सहित राज्य स्तर के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) तथा व्हीव्हीपेट के उपयोग, मतदान दल एवं दिव्यांग मतदाता की सहूलियतों, पेड न्यूज़, मीडिया तथा मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी, मतगणना तथा परिणाम की घोषणा के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा मतगणना एप्लीकेशन पर भी जानकारी दी जा रही है।
बतादें कि निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी में इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईआईडीईएम) द्वारा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए 19 फरवरी से 23 फरवरी तक पांच दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में 11 रिटर्निंग अधिकारी, 15 जिला निर्वाचन अधिकारी, 33 उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा 90 सहायक रिटर्निंग अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
स्थानीय भाषा में कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई के लिए केन्द्र सरकार प्रारंभ करेगी भाषा चैनल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पीएम श्री योजना का शुभारंभ हो गया। छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों में पीएम श्री योजना की आज शुरूआत की गई है। जिसके तहत 2-2 करोड़ प्रति स्कूल राशि खर्च कर स्कूलों को बड़े शहरों और विश्व स्तर के आदर्श स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राईजिंग इंडिया’ प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना का प्रमुख आधार है। योजना का शुभारंभ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया।
कार्यक्रम के पहले अतिथियों ने आयोजन स्थल पर पीएम श्री योजना सहित शिक्षा से संबंधित योजनाओं पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्रीय विद्यालय डोंगरगढ़ में डिजिटल लाइब्रेरी, रामानुज मैथ्स पार्क और नवोदय विद्यालय में वर्चुअल रियलटी का शुभारंभ किया। पीएम श्री योजना में छत्तीसगढ़ के चयनित 211 स्कूलों में एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल हैं। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा। अतिथियों ने उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने स्टॉलों के अवलोकन कर कहा कि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और ज्ञान का स्तर देखकर मैं यह कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बच्चे दूसरे राज्यों के बच्चों से काफी आगे हैं। यही छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी पूंजी है। बच्चों ने मुझसे आटोग्राफ भी लिया। चर्चा के दौरान बच्चों में क्रिटिकल थिंकिंग का रिफलेक्शन देखने को मिला। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समग्र शिक्षा के विकास के लिए केन्द्र सरकार हरसंभव सहयोग देगी।
उन्होंने कहा कि हर स्कूल में बागवानी हो, बच्चों को पोषण के साथ खेलकूद और योगा भी सिखाया जाए ताकि बच्चे स्वस्थ्य रहें। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में कक्षा 8वीं तक बच्चों को मातृभाषा और स्थानीय भाषा में शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए केन्द्र सरकार सरकारी चैनल शुरू करेगी, जिसमें छत्तीसगढ़ी सहित हल्बी, गोंडी, भतरी, सरगुजिया जैसी भाषाएं भी शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी सहित सभी स्थानीय भाषाएं राष्ट्रीय भाषाएं हैं।
साइंस कालेज मैदान में लगा क्षेत्रीय सरस मेला 2024.... मुख्यमंत्री आज करेंगे शुभारंभ
रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान, जीई रोड के खेल परिसर में क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का 19 से 28 फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 फरवरी को शाम 7 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल उपस्थित रहेंगे। मेले में महिला स्व सहायता समूह एवं कलाकारों उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेला सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें आप भारतीय कलाओं का अनुभव कर सकते हैं।
क्षेत्रीय सरस मेला 2024 में मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब, कश्मीर समेत 11 राज्य की महिलाएं शामिल होंगी। मेले में 200 से ज्यादा स्टालों में देशभर से समूहों के सदस्य अपने हथकरघा उत्पादों को विक्रय के लिए प्रदर्शित करेंगे। सरस मेले का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य आजीविका मिशन 'बिहान' की ओर से किया जा रहा है।
क्षेत्रीय सरस मेले का आयोजन महिलाओं के सशक्तीकरण तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं को बाजार देने के उद्देश्य से किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सरस मेला 28 फरवरी तक चलेगा।
37वें साउथ ईस्ट जोन अंतर-विवि युवा-उत्सव में भाग लेने विवि की टीम मैसूर रवाना
रायपुर। भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में 37वें साउथ ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन 22 से 26 फरवरी तक जेएसएस साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, विश्वविद्यालय, मैसूर कर्नाटका में होने जा रहा है। युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 47 सदस्यीय टीम, टीम मैनेजर डॉ. लक्ष्मी कांत चौरे, सहायक प्राध्यापक, सेंटर फॉर बेसिक साइंस, रविवि रूपेश कुमार देवांगन, सहायक प्राध्यापक, शासकीय दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार एवं डॉ. वंदना तिवारी, प्राध्यापक, दिशा महाविद्यालय, राम नगर, कोटा, रायपुर के साथ मैसूर के लिए रवाना हुए।
रविवि के जनसंपर्क अधिकारी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण के प्रो. राजीव चौधरी ने बताया कि रविवि के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार पटेल, विश्वविद्यालय के कुलअनुशासक प्रो. एके श्रीवास्तव एवं प्रो. राजीव चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने युवा उत्सव के लिए रवाना हुए टीम को 19 फरवरी को झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर कुलपति, कुलसचिव, कुलअनुशासक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। उक्त युवा उत्सव टीम 22 फरवरी से 26 फरवरी गायन, नृत्य, थियेटर, साहित्यिक विधा एवं ललित कला के अंतर्गत 20 प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे।
आईपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पीरियड के बाद फ़र्स्ट पोस्टिंग
रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने 2021 बैच के आईपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पीरियड के बाद फ़र्स्ट पोस्टिंग दे दी गई है। 2021 बैच के ये सात आईपीएस अधिकारियों को सात ज़िला मुख्यालयों में बतौर सीएसपी तैनात किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार आकाश शुक्ला सीएसपी रायगढ़, चिराग़ जैन सीएसपी दुर्ग,अमन कुमार रमन कुमार झा सीएसपी रायपुर,रविंद्र कुमार मीणा सीएसपी कोरबा,,रोहित कुमार शाह सीएसपी सरगुजा,उदित पुष्कर सीएसपी जगदलपुर और उमेश कुमार गुप्ता को सीएसपी बिलासपुर भेजा गया है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (74आर. आर. बैच) के अधिकारियों का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण उपरांत नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/XJWM3wM6oB
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 19, 2024
अंडर आर्मर कंपनी के नकली ट्रैक पैंट की बिक्री करने वाला दुकानदार गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद बेचने के मामले में गणेशराम नगर स्थित मिश्रा होजरी शाम के संचालक मनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुकान से कुल 405 नग अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद ट्रैक पैंट जब्त किया है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोरोली वेस्ट मुंबई की नेत्रिका कंपनी के सीनियर फील्ड आफिसर दीपेश गुप्ता ने 17 अगस्त 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गणेशराम नगर स्थित मिश्रा होजरी शाप में अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद ट्रैक पैंट की बिक्री किया जा रहा है।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने उक्त दुकान पर जाकर रेड मारी। छापमार कार्रवाई में उक्त दुकान में अंडर आर्मर कंपनी के नकली उत्पाद बरामद किया गया। जब्त सामान में 405 नगर ट्रैक पैंट की कीमत 60 हजार 750 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी मनोज मिश्रा के विरूद्ध धारा 63, 65 कॉपी राईट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।