रायपुर
पोला पर 14 सितंबर को होगी बैल दौड़ प्रतियोगिता... बैल सजावट पर भी मिलेगा नगद इनाम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरी-सिहावा के मुकुंदपुर में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
शेर ग्राम की सुआ महिला समूह ने तारजाली निर्माण को बनाया आजीविका का साधन
डाक विभाग का रायपेक्स 2023 12 सितंबर को..... 75 वर्षों की डाक टिकट की होगी प्रदर्शनी
रायपुर। रायपुर डाक संभाग द्वारा जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी रायपेक्स-2023 का आयोजन किया जा रहा है। रायपेक्स 2023 के इस आयोजन में आजादी के समय से लेकर अब तक यानी 75 वर्षों के डाक टिकटों की प्रदर्शनी मोतीबाग के सामने स्थित सालेम स्कूल में लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में महाराष्ट्र मंडळ की सदस्य कुमुद लाड और उनके भाई विजय कुमार लाड भी अपने पास संग्रहित डाक टिकटो के साथ शामिल होंगे। विजय अपने 75 वर्षों के संग्रह में से विशिष्ट डाक टिकट रखेंगे। वहीं कुमुद लाड उपयोग में लाई गई पुरानी डाक टिकटों से बने पोस्टर प्रदर्शनी में रखेंगी।
प्रवर अधीक्षक डाकघर रायपुर संभाग बीएल जांगडे ने बताया कि 12 सितंबर से शुरू होने वाले इस दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन की शुरूआत सुबह 11 बजे संस्कृति विभाग के सचिव आईएएस अन्बलगन पी करेंगे। अध्यक्षता मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल रायपुर करेगी और विशेष अतिथि के रुप में निदेशक डाक सेवाएं छग परिमंडल रायपुर के दिनेश कुमार मिस्त्री करेंगे।
बीएल जांगडे ने आगे बताया कि प्रदर्शनी का समापन 12 सितंबर को होगा। समापन अवसर के मुख्य अतिथि रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल रायपुर करेगी और विशेष अतिथि के रुप में निदेशक डाक सेवाएं छग परिमंडल रायपुर के दिनेश कुमार मिस्त्री करेंगे।
एक सप्ताह के भीतर तात्यापारा - शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण कार्य की मिलेगी मंजूरी
छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड.... राजधानी में 2000 से अधिक योग साधकों ने किया सेतुबंध आसन
संयुक्त परिवार की प्रासंगिकता पर 17 सितंबर को संगोष्ठी, कई समाज प्रमुख रखेंगे अपने विचार
रायपुर। 21वीं सदी की ओर बढ़ते समाज को बीते कोरोना काल ने एक बार फिर संयुक्त परिवार की याद दिलाई। संयुक्त परिवार का हर एक सदस्य एक-दूसरे से आंतरिक भाव से जुड़ा होता है। सभी एक दूसरे के सुख-दुख में काम आते हैं। संयुक्त परिवार सिर्फ सदस्यों का ही नहीं बल्कि भावनाओं का भी जोड़ होता है। संयुक्त परिवार में घर के बड़े सदस्य छोटे सदस्यों को अपना अनुभव सिखाते हैं। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर की ओर से आज के परिवेश में संयुक्त परिवार की प्रासंगिकता विषय़ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को सुबह 11 बजे से सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ महाराष्ट्रीयन तेली समाज के अध्यक्ष अशोक नागपुरे ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान संयुक्त परिवार की आवश्यकता सभी ने महसूस की। इसे लेकर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्रीयन तेली समाज की ओर से आज के परिवेश में संयुक्त परिवार की प्रासंगिकता विषय़ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, महाराष्ट्र मंडळ के अध्यक्ष अजय काळे, हरदिहा साहू समाज के अध्यक्ष डेरहा राम साहू, छत्तीसगढ़ धीवर समाज के अध्यक्ष राजकुमार धीवर के साथ समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार तपेश जैन उक्त विषय पर अपने विचार रखेंगे।
छत्तीसगढ़ महाराष्ट्रीयन तेली समाज की सचिव प्रमिला धुर्वे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों के द्वारा नृत्य और गायन भी प्रस्तुत किया जाएगा। सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिकः आज से संभाग स्तरीय आयोजन... 25 से राज्य स्तरीय राजधानी में
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता अब 10 सितंबर से संभाग स्तर में प्रवेश करने जा रही है। संभाग स्तर में यह प्रतियोगिता 20 सितंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में चल रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक को इस वर्ष भी अभूतपूर्व लोकप्रियता मिल रही है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में युवाओं के साथ ही बूढ़े, बच्चें एवं महिलाएं भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने की घोषणा की है। यह प्रावधान इसी सत्र से लागू होगा। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के समापन के पश्चात अंतिम चरण में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन राजधानी रायपुर में 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राज्य के 16 पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दलीय व एकल श्रेणी में आयोजित की जा रही है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
ब्लड बैंक का नि:शुल्क ब्लड को 47 हजार में बेचने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर एवं लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार
रायपुर। इंडियन रेडक्रास ब्लड बैंक से ब्लड को बेचने वाले ब्लड बैंक के सुपरवाइजर और लैब टेक्नीशियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। निजी ब्लड बैंक को 105 यूनिट ब्लड 47 हजार रुपये में बेचा था आरोपियों ने।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर रूपल पुरोहित ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जयंत नहाटा (भा.प्रा.से.) प्रशिक्षु सहायक कलेक्टर रायपुर की अध्यक्षता में जांच समिति की जांच में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के डीकेएस अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में माह मार्च अप्रैल 2020 में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ व्ही. बघेल के द्वारा निशुल्क ब्लड दिए जाने के आदेश दिए गए थे।
निःशुल्क ब्लड देने के आदेश के बाद भी ब्लड बैंक सुपरवाइजर व लैब टेक्नीशियन आसिफ इकबाल खान और मनोज टंडन आरसी ब्लड बैंक, न्यू राजेंद्र नगर रायपुर को 105 यूनिट ब्लड का 47 हजार 250 रुपए लेकर बेच दिया। उक्त राशि को ब्लड बैंक के खाते में भी नहीं डाला गया। मामले की विभागीय जांच के बाद गोलबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
मामले में गोलबाजार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित आसिफ इकबाल खान पिता मामून रसीद खान उम्र 41 साल पता मकान नंबर केबीटी-152, गुरुनानक चौक, PS कबीरनगर रायपुर और आरोपी मनोज टंडन पिता स्व. अंजोरी दास टंडन उम्र 35 साल पता आदर्शनगर, सतनामी पारा, सतनाम भवन के बाजू, संगीता वर्मा के मकान, थाना पंडरी रायपुर का निवासी है।
किसानों से बायोमेट्रिक व्यवस्था से होगी धान की खरीदी... 125 से 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान
हमारे पूर्वज खाते थे मोटा अनाज... कम पानी और अनउपजाऊ जमीन में भी मिलती है अच्छी फसल
रायपुर। साइंस कॉलेज, रायपुर में आज रक्षा अध्ययन विभाग द्वारा 'अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष : 2023' के उपलक्ष में "मोटा अनाज और स्वास्थ्य" विषय पर व्याख्यान संपन्न हुआ। इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में कविता देव नडीमपाली ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
श्रीमती कविता ने मोटा अनाज की पौष्टिक गुण और शरीर में इसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत मोटा अनाज का केंद्र है। हमारे पूर्वज मोटा अनाज ही खाते थे। मोटा अनाज के फसल को पथरीले और अनुपजाऊ जमीन तथा अल्प वर्षा में भी उत्पादित कर सकते है। छत्तीसगढ़ में रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटा अनाज लोकप्रिय है।
कार्यक्रम में प्रथम वक्ता के रूप में प्रो. गिरीशकान्त पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ,भारत और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रो पांडेय ने सभी से आव्हान किया कि वे आहार में मिलेट को जरूर शामिल करें।
कार्यक्रम का संचालन मालविका मधु नायर तथा धन्यवाद ज्ञापन डा. प्रवीण कड़वे ने प्रस्तुत किया, वहीं कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. गीतांजलि चंद्राकर रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में का बनेगा योगासन का वर्ल्ड रिकॉर्ड : दो हजार से अधिक योग साधकों ने सेतुबंध आसन का किया पूर्वाभ्यास
पुनीत सागर अभियान: एनसीसी कैडेटस ने लोगों को दिया तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का संदेश
रायपुर। एनसीसी कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान के तहत लोगों को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का संदेश आज सुबह राजधानी के तेलीबांधा तालाब में आयोजित कार्यक्रम में दिया। इस मौके पर लोगो को तालाबों, नदियों और जलाशय को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों द्वारा जल संरक्षण और उसके सदुपयोग से संबंधित नारे भी लगाए। आज के कार्यक्रम में एनसीसी रायपुर ग्रुप के विभिन्न संस्थाओं के 2000 से अधिक कैडेट्स ने भाग लिया।
ज्ञात हो छत्तीसगढ़ राज्य में एनसीसी ग्रुप रायपुर और इसकी राज्य भर में फैली 16 इकाइयां पिछले एक साल से पुनीत सागर अभियान में शामिल है। रायपुर छत्तीसगढ़ में एनसीसी के पूरे राज्य भर के लगभग 253 स्कूलों और 100 कॉलेजों में लगभग 18 हजार कैडेट्स हैं। रायपुर ग्रुप के एनसीसी कैडैटस् द्वारा अब तक छत्तीसगढ़ के 75 जल ईकाईयो को प्लास्टिक मुक्त बनाया गया है। कुल 2400 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र कर रिसाईक्लिंग के लिए भेजा गया है। स्थानीय आबादी के बीच जल निकायो की सफाई और संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेटो द्वारा एक व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
सम्मान कार्यक्रम में विधायकगण कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, बृजमोहन अग्रवाल, श्रम विभाग के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल संजय शर्मा, (सेवानिवृत्त) पूर्व एडीजी, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्हीएसएम (सेवानिवृत्त), कर्नल विष्णु शिकरवार, कर्नल संतोष रावत, कर्नल राकेश बुधानी सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
आज के इस मेगा इंवेन्ट में रायपुर शहर के नागरिक, स्वयं सेवको और एनजीओ के साथ 8 सीजी गर्ल्स बटा, 27 सीजी बटा, 5 सीजी सीजीआई 1 सीजी नेवल युनिट एवं 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन के स्कूल और कॉलेजो के एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।
रीपा में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक गणेश मूर्ति.... सात हजार से ज्यादा मूर्तियों ले जा चुके लोग
गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 23.93 करोड़ भुगतान.... समितियों के 42644 सदस्यों को 2.25 करोड़ रूपए का मानदेय
पुनीत सागर अभियान राजधानी रायपुर में... एनसीसी ने राज्य के 35 तालाबों को किया है प्लास्टिक कचरे से मुक्त
रायपुर। एनसीसी (National Cadet Corps) द्वारा 9 सितम्बर को सवेरे नौ बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब में विशेष पुनीत सागर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एनसीसी रायपुर ग्रुप के विभिन्न संस्थाओं के 2500 कैडेट्स भाग लेंगे। कार्यक्रम में लोगों को एनसीसी के पुनीत सागर अभियान के बारे में जागरूक, शिक्षित और सेंसिटाइज किया जाएगा। स्थानीय लोगों तथा भावी पीढ़ी को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने एवं इसके महत्व को रेखांकित करने एनसीसी द्वारा इसका आयोजन किया गया है।
धान खरीदी को लेकर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 9 सितंबर को
रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 9 सितम्बर को होगी। यह बैठक पुरैना रायपुर के विधायक कलोनी, सरगुजा कुटीर में सवेरे 11 बजे से आहूत की गई है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं फैसलों के कारण विगत चार सालों में किसानों की संख्या और रकबा में लगातार वृद्धि हुई है। कृषि उत्पादन भी तेजी के साथ बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव के कारण धान का निष्पादन आसानी से संपन्न हुआ है।