रायपुर
छत्तीसगढ़ में अब तक 773.1 मि.मी. औसत बारिश.... सर्वाधिक बीजापुर और सबसे कम सरगुजा में
रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 773.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 05 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1352.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 349.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 661.3 मिमी, बलरामपुर में 712.4 मिमी, जशपुर में 632.3 मिमी, कोरिया में 717.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 724.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 885.7 मिमी, बलौदाबाजार में 782.9 मिमी, गरियाबंद में 684.6 मिमी, महासमुंद में 804.6 मिमी, धमतरी में 744.0 मिमी, बिलासपुर में 801.3 मिमी, मुंगेली में 941.1 मिमी, रायगढ़ में 888.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 702.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 666.4 मिमी, सक्ती में 671.9 मिमी, कोरबा में 751.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 768.3 मिमी, दुर्ग में 636.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 604.9 मिमी, राजनांदगांव में 866.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 985.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 796.2 मिमी, बालोद में 812.3 मिमी, बेमेतरा में 625.4 मिमी, बस्तर में 813.0 मिमी, कोण्डागांव में 723.2 मिमी, कांकेर में 742.5 मिमी, नारायणपुर में 733.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 877.0 मिमी और सुकमा में 1148.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
प्रधानमंत्री मोदी को आवास के सीएम बघेल ने लिखा पत्र... स्वीकृति प्रदान करने किया आग्रह
वहीं राज्य सरकार द्वारा स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष 6,99439 परिवारों को एवं राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण-2023 में पाये गये आवासहीन 47,090 परिवारों को योजनांतर्गत आवास निर्माण कर लाभान्वित किये जाने हेतु राज्यांश राशि जारी कराने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री से उपरोक्त आवासों के लक्ष्य आवंटित करते हुए केन्द्रांश की राशि उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया है, ताकि योजनांतर्गत आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाकर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके।
पाटन के ग्राम मर्रा में बना कृषि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन..... मुख्यमंत्री 5 सितंबर के दोपहर बाद सीएम करेंगे लोकार्पण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले में संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन) के नवनिर्मित भवनो का लोकर्पण करेंगे। यह महाविद्यालय 11.76 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर बघेल बृहद कृषक सम्मेलन में भी शामिल होंगे। साथ ही शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रवीद्र चौबे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मर्रा (पाटन) को लगभग 87 एकड़ भूमि में बनाया गया है। यहां कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान हेतु नवीन महाविद्यालय भवन समस्त शैक्षणिक सुविधावों से सुसज्जित है। जिसकी लागत लगभग 5 करोड़ 25 लाख रुपये है। यहाँ पर कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान कार्य हेतु स्मार्ट क्लास रूम, वाई-फाई एवं इंटरनेट सम्मुनत प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, खेलकूद, एन.एस.एस., पोस्ट-मेट्रिक छात्रवृत्ति आदि कि सुविधाएं उपलब्ध हैं। कृषि क्षेत्र में अनुसंधान हेतु 72 एकड़ में कृषि प्रक्षेत्र का विकास किया गया है, जहां हाइ-टेक नर्सरी का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत लगभग एक करोड़ रुपये है।
महाविद्यालय परिसर में टिशू-कल्चर प्रयोगशाला का निर्माण लगभग 2.50 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। यहां टिशू-कल्चर के माध्यम से केला, गन्ना, बांस, गुलाब एवं अन्य पौधों तैयार किया जाएगा। छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के सहयोग से बीज भंडार गृह इम्प्लीमेंट शेड एवं कृषक प्रशिक्षण हेतु कृषक विश्राम गृह का निर्माण लगभग 2.37 करोड़ रूपए में किया गया है, 200 मेट्रिक टन क्षमता वाले 3 खाद गोदामों का भी निर्माण 32.93 लाख रूपए कि लागत से किया गया हैं।
तीन व्यक्तियों के कब्जे से 68.44 लाख की नगदी जब्त... वाहन चेकिंग के दौरान चढ़े पुलिस के हत्थे
रायपुर। राजधानी पुलिस ने रूटीन वाहन चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के पास से तीन अलग-अलग बैग में 68.44 लाख रुपये जब्त किया। पुलिस ने घटना की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। गिरफ्तार तीनों व्यक्ति में दो रायपुर और एक राजनांदगांव का निवासी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराधों की रोकथाम, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर शहर के भीतर आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका पास एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान एक चारपहिया वाहन जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे को रोककर चेक किया गया। चेकिंग के दौरान वाहन में बैग रखे हुए थे जिन्हें खोलकर देखने पर बैग में नगदी रकम तथा नोट गिनने की मशीन रखा होना पाया गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम अनुप माखीजा, मनोज मंत्री तथा रितेश नागदिया होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति में अनुप माखीजा पिता स्व. अर्जुन दास माखीजा उम्र 35 साल निवासी कृष्णापुरी एफ रोड देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर, मनोज मंत्री पिता इंदरचंद मंत्री उम्र 51 साल निवसी सोलस हाईट्स फ्लैट नं. बी 502 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर और रितेश नागदिया पिता विजय भाई नागदिया उम्र 36 साल निवासी कंचन बाग गुजराती सोसायटी थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव शामिल है।
पीडीएस दुकानों में पीओएस मशीन लगाने में आ रही दिक्कतें होगी दूर.... मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ और छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। मंत्री श्री भगत ने नवीन धान खरीदी केंद्रों, पीडीएस दुकानों के आबंटन, पीडीएस दुकानों में चावल की उपलब्धता, नमक, गुड़, चना के संग्रहण की अद्यतन स्थिति कस्टम मिलिंग, बारदानों की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।
खाद्य मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों से नवीन धान खरीदी केन्द्रों के लिए जिलेवार प्राप्त प्रस्तावों की जानकारी ली। उन्होंने पीडीएस दुकानों के आबंटन तथा दुकानों में पीओएस मशीन लगाने में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने किसान पोर्टल में पंजीयन, खाद्य विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती, नवीन खाद्य निरीक्षकों की पदस्थापना के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्यवाही करने को कहा। नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री भगत ने नमक, गुड़, चना के संग्रहण और पीडीएस हेतु चावल की उपलब्धता की जानकारी लेकर मांग व आपूर्ति के अनुरूप भण्डारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कस्टम मिलिंग के जिलेवार भुगतान राशि के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
मंत्री भगत ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा करते हुए नये पुराने बारदानों की उपलब्धता, धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन की स्थिति के बारे में चर्चा की और इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री भगत ने बैठक छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि नवनिर्मित गोदामों का संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण करें और वहां आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फूड टेस्टिंग लैब के संबंध में अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।
शिक्षक दिवस पर सीएम बघेल करेंगे... पुनर्विकसित 8 हजार शालाओं का लोकार्पण... 1500 शिक्षकों को जारी करेंगे नियुक्ति पत्र
छत्तीसगढ़ में दो हजार से ज्यादा... शिक्षकों की पोस्टिंग निरस्त... सीएम बघेल के अनुमोदन के बाद विभाग ने लिया फैसला
मिलेट चिक्की बनाने में जुटी अरमुरकसा की महिलाएं.... 31 लाख रुपये चिक्की का कर चुकी विक्रय
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की परिकल्पना को कर रहा है साकार बालोद जिले के जनपद पंचायत डौण्डी के ग्रामीण औघोगिक पार्क अरमुरकसा में महिलाएं वृहद पैमाने पर मिलेट चिक्की का बनाने का कार्य कर रही है। जहां गांव की महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही काम मिलने से खुश हैं। 13 महिलाएं एक दूसरे से सम्पर्क करके रोजगार से निरंतर जोड़ने का सार्थक कार्य भी कर रही है। महिलाओं को काम मिलने से अपने रूचि के अनुसार कार्य कर रही है। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी करने लगी है।
रायपुर में नाबालिग सहित दो युवतियों से गैंगरेप... आक्रोशित महिलाओं ने आरोपियों को फांसी देने की रखी मांग
महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर के फेमस डॉक्टर के घर पर... ईडी की आधी रात दबिश... ऑनलाइन सट्टा और मनी लांड्रिंग से तार जुड़े होने का अंदेशा
बता दें कि रायपुर के प्रतिष्ठित डॉक्टर एआर दल्ला का देवेंद्र नगर में जुबेस्ता अस्पताल के नाम पर नर्सिंग होम है, इसके अलावा उनके घर पर छापा मार कार्यवाही की है। घर और अस्पताल के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम बीती रात करीब 10 डॉ. दल्ला के यहां पहुंची थी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी ने किस मामले में डॉ. दल्ला के यहां छापा मारा है। बताते चले कि डॉ. दल्ला एक समय राज्य सरकार के सिकलसेल रिसर्च संस्था से जुड़े हुए थे। वहीं, कुछ लोग मामला ऑनलाइन गेमिंग एप महादेव से डॉ. दल्ला के दामाद के जुड़े होने और मनी लॉडिंग का बता रहे हैं।
भूपेश सरकार ने निभाया वादा... पेंशनर्स को मिली 9 प्रतिशत डीए की सौगात... सीएम शिवराज को लिखा था पत्र
रायपुर निवासी एयर होस्टेस की मुंबई में हत्या.... फ्लैट में मिली लाश
रायपुर। राजधानी रायपुर निवासी एयर इंडिया की एयरहोस्टेज की मुंबई में गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से सनी लाश फ्लैट के वाशरूम में मिली है। वहीं गले में धारदार हथियार से वार का निशान भी है। मामले की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि रायपुर के राजेंद्र नगर निवासी रूपल ओग्रे ने अपनी पढ़ाई पूरी कर एयर होस्टेज का प्रशिक्षण लिया। बाद में उसका जॉब एयर इंडिया में लग गया, उसकी पोस्टिंग मुंबई में थी। लिहाजा वह मुंबई अंधेरी ईस्ट के एनजी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में रह रही थी, इसी दौरान उसके साथ ये वारदात हुई है।
इस संबंध में राजेंद्र नगर रायपुर में रहने वाले रूपल के परिजनों ने जानकारी दी है कि एयर इंडिया में नौकरी और मुंबई में पोस्टिंग के बाद वह पिछले 2 साल से वही रह रही थी। उसके साथ लगभग प्रतिदिन बात होती थीय़ वहीं अब इस तरह की खबर मिलने से सभी गहरे सदमे में हैं।
जैसे ही रूपल की मौत की खबर मिली, उसके परिजन हैरान-परेशान हो गए। मुंबई अंधेरी ईस्ट की पुलिस ने उन्हें ये खबर दी थी। बताया जा रहा है कि उनके मुंबई पहुंचने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराने समेत मामले की जांच में आगे बढ़ेगी। बहरहाल ये वारदात किस मकसद से और किसने की इसका पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। साथ ही कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।
रोटरी क्लब और श्री इंजीनियरिंग ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन.... 4 सितंबर को एम्स ब्लड बैंक पहुंचकर करें रक्तदान
रायपुर। रोटरी क्लब रायपुर मिलेनियम और श्री इंजीनियरिंग रायपुर के संयुक्त तत्तवाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार, 4 सितंबर को ब्लड बैंक एम्स रायपुर में किया गया है। रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने लोगों ने रक्तदान की अपील की है।
शहर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है। इसके चलते स्वास्थ्य समस्याएं होने पर व्यक्ति के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है, जो कि ब्लड में पाया जाने वाला एक आवश्यक तत्व है। ऐसे में इस कैप में आपका प्लेटलेट्स चेक तक रक्त लिया जाएगा।
रोटरी क्लब मिलेनियम और महाराष्ट्र मंडळ के सदस्य अरविंद जोशी ने बताया कि रोटरी क्लब और श्री इंजीनियरिंग ने मिलकर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों शहर में डेंगू का प्रकोफ फैला हुआ है। ऐसे में शरीर के प्लेटलेट्स कम हो जाते है। एम्स में आयोजित इस शिविर में लोगों का प्लेटलेट्स चेक कर उनका ब्लड लिया जाएगा। जिन लोगों का प्लेटलेट्स करीब दो लाख होगा वह रक्तदान कर सकते है। शिविर में आने में आने वाले सभी लोगों का प्लेटलेट्स भी चेक हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को इस शिविर में शामिल होकर अपनी प्लेटलेट्स भी चेक कराना चाहिए। ताकि कम होने पर वे इसे बढ़ाने के लिए जरूरी डाक्टरी सलाह भी ले सकें। उन्होंने कहा कि शिविर में युवा वर्ग के लोग ही रक्तदान दान कर सकते हैं क्योंकि उनके प्लेटलेट्स अच्छे रहते है।
4000 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी…. यह क्या बोल गए सरकार के यह मंत्री
रायपुर। विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सत्ता के गलियारों कई वादे और दावे सुनने को मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपनी साख बचाने के प्रयास में जी जान से जुटी है तो वहीं बीजेपी के नेता पांच साल सत्ता से दूर रहने के बाद फिर से अपनी सरकार बनाने को बेकरार दिखाई दे रहे हैं।
मंत्री कवासी लखमा ने मीडिया से चर्चा में कहा भूपेश सरकार ने वर्तमान में 2800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का फैसला लिया है। लेकिन अगले साल 3200 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगले 5 सालों में ऐसा संभव हो सकता है कि भूपेश सरकार 4000 रुपए प्रति क्विंटल में भी धान खरीदी करे।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है। मगर सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि भूपेश सरकार 4 हजार प्रति क्विटल में धान खरीदी का वादा करेगी। अब इस वायरल दावे पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है।