छत्तीसगढ़

अंतर विवि युवा उत्सव में भाग लेने रविवि की टीम कर्नाटक रवाना

रायपुर। भारतीय विश्व विद्यालय संघ (AIU) नईदिल्ली के तत्वावधान में 38वें साउथ ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन 19 से 23 दिसंबर तक CHRIST बैंगलुरू कर्नाटक में किया जा रहा है। इस युवा उत्सव में भाग लेने के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 49 सदस्यीय टीम बैंगलुरू कर्नाटक के लिए रवाना हुई। जिसमें टीम मैनेजर, प्रतिभागी और संगतकार शामिल है।

युवा उत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हुई टीम प्रतिधिनि डा. लक्ष्मीकांत, सहायक प्राध्यापक सेंटर फार बेसिक साइंस,  गणेश राम बेनर्जी अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग एवं मिस रोली जांगड़े, सहायक प्राध्यापक शासकीय एनआरएम कन्या महाविद्यालय धमतरी को 17 दिसंबर 2024 को विश्वविद्यालय के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ला एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. शैलेंद्र कुमार पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया तथा तभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।