छत्तीसगढ़

Naxal news in Chhattisgarh: बीजापुर से बड़ी खबर, 31 नक्सली मारे गए, दो जवानों की जान चली गयी,

Naxal news in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 जवानों की जान चली गई और 2 अन्य घायल हो गए। इस मुठभेड़ में अब तक की सूचना के अनुसार 31 नक्सलियों को भी मार गिराया गया है, जबकि तलाशी अभियान जारी है। बस्तर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। 

पंचायत चुनाव से ठीक पहले बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में माओवादियों और जवानों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। अब तक 31 माओवादियों के मारे जाने और दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है। दो जवान घायल भी हुए हैं।