वल्लभनगर केंद्र ने मनाया पोला उत्सव, सजाए सुंदर बैल
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के वल्लभनगर महिला केंद्र की महिलाओं ने बुधवार को संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में पोला उत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाएं अपनी संस्कृति और संस्कार को भावी पीढ़ी को सौंपने के लिए मिट्टी और लकड़ी के बैलों को सुंदर ढंग से सजाकर लाई थीं। स्पर्धा में अपर्णा देशमुख प्रथम, मीणा हर्डीकर द्वितीय और अर्चना जतकर तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार चित्रा कोले को दिया गया।
केंद्र की वरिष्ठ सदस्य अपर्णा देशमुख ने बताया कि केंद्र की मासिक बैठक में गणेशोत्सव पर चर्चा की गई। मंडल में होने वाले सभी कार्यक्रमों में केंद्र की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। अपर्णा देशमुख ने सभी से कहा महाराष्ट्र मंडल मेस में प्रतिवर्ष गणेशोत्सव में मोदक बनाए जाते है। उन्होंने सभी से यहां आर्डर कर अपने गणपति में मंडल के मोदक चढ़ाने की अपील की। वहीं तीज आवरण में भी मंडल के स्वादिष्ट पकवानों को मंगाने की बात कहीं।
बैठक में महिलाओं को गेम भी खिलाया गया। जिसमें पासा फेंककर चूड़ी एकत्रित करनी थी। पासा फेंकने पर जितने नंबर आते उतनी चूड़ियां उठानीथी। सभी को छह-छह बार पासा फेंकने का मौका दिया गया। जिसने सबसे चूड़ियां उठाई उसे विजेता घोषित किया गया। इसमें प्रथम सुहानी पवार, द्वितीय सुरेखा मेघावाले रहीं।