छत्तीसगढ़

डाक टिकट प्रदर्शनी में मंडल के आजीवन सभासद विजय लाड सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल अंतर्गत दुर्ग संभाग द्वारा कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में रायपुर के वरिष्ठ डाक टिकट संग्रह कर्ता और महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सदस्य विजय कुमार लाड को सम्मानित किया गया। वहीं दीनदयाल स्पर्श योजना में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में सत्यनारायण राठौर आयुक्त दुर्ग संभाग,  दिनेश कुमार मिस्त्री निदेशक डाक सेवाएं, बीएल जांगड़े प्रवर अधीक्षक डाकघर दुर्ग एवं सुरेश राव सीनियर फिलाटेलिस्ट एवं अन्य वरिष्ठ डाक टिकट संग्रहक, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।  दीनदयाल स्पर्श योजना के चयनित विद्यार्थियों को सुश्री कुमुद लाड,आजीवन सदस्य ,महाराष्ट्र मंडल ने संबोधित किया।