छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आज होगी बारिश, इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों की लुका छुपी और सर्द हवाओं के बीच कई जगह पर आज बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक इसी तरह मौसम के होने का अनुमान जताया है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान औसत 35 डिग्री तक बना रहेगा, वहीं कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होगी। बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के आउटर इलाकों में रात के तापमान में भी कमी महसूस होगी। जिसकी वजह से लोगों को ठंड महसूस होगी।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम (IMD alert) की तब्दीली से गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में इस तरह का बदलाव महसूस किया जा रहा है।आगामी दो दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अधिकतर जगह मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बस्तर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।