छत्तीसगढ़

एंटी-नक्सल ऑपरेशन: सुकमा में मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली ढेर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टारम थाना क्षेत्र में गुंडराजगुड़ेम के जंगलों में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवानों ने महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य नक्सली सामान बरामद किए गए हैं।

·         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां तेज हैं। सुकमा डीआरजी और कोबरा बटालियन की टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली। 1 मार्च, सुबह 9 बजे गुंडराजगुड़ेम के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रुक-रुककर कई बार चली।

·         सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर खून के निशान और घसीटने के संकेत मिले हैं, जिससे कई अन्य माओवादियों के मारे जाने या घायल होने की संभावना है। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।