नागरिक सेवाओं को GATI दे रहा मोर संगवारी.... मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान 46 जोड़ों को दिया विवाह प्रमाण पत्र
2025-03-06 12:52 PM
422
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के GATI आधारित बजट को शासन की नागरिक सेवाएं में काम कर रही मोर संगवारी प्रगति प्रदान कर रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिक सशक्तिकरण एवं सभी वर्गों को समानता का अधिकार देने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में श्रीबालाजी लॉन मोतीपुर, राजनांदगांव में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 46 जोड़ों का सामूहिक विवाह 2 मार्च रविवार को किया गया।
शासन की इस अभिनव पहल में शासन की ही महत्वाकांक्षी योजना मोर संगवारी के माध्यम से सभी नव विवाहित दम्पत्तियों को विवाह पंजीयन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस त्वरित सुविधा से सभी दंपती अत्यधिक प्रभावित हुए और शासन की इस योजना के माध्यम से मिल रही सेवाओं की प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संजय अग्रवाल, कलेक्टर राजनांदगांव, मधुसूदन यादव महापौर राजनांदगांव, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मोर संगवारी योजना के माध्यम से नागरिकों को मोर संगवारी योजना के माध्यम से सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मोर संगवारी योजना के माध्यम से विभिन्न शासकीय जनोपयोगी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर के जानकारी और सुविधाएं प्राप्त की जा सकती है।