छत्तीसगढ़

बोर्ड की दूसरी मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान, देखें समय सारणी

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 8 जुलाई से शुरू होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले साल से पूरक परीक्षा के स्थान पर माशिमं द्वारा दूसरी मुख्य परीक्षा की प्रणाली शुरू की गई है। इस परीक्षा में वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो पहली परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं, पूरक की श्रेणी में आए हैं या अपनी अंक सुधारना चाहते हैं। यहां तक कि कई प्रथम श्रेणी प्राप्त छात्र भी पिछले वर्ष इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

परीक्षा का समय

सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

फॉर्म भरने की जानकारी

सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है।

अब विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।

विशेष विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 से 30 जून तक है।