बीजापुर| छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बीते कई घंटों से मुठभेड़ जारी है। अब तक 4 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों को मौके से INSAS और SLR राइफलों सहित बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली है।
बीजापुर के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान 26 जुलाई की शाम से ही मुठभेड़ रुक-रुक कर जारी है।अब तक की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है, जबकि इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।मुठभेड़ स्थल से विस्फोटक, हथियार और दैनिक उपयोग की सामग्रियां भी बरामद हुई हैं।
हालांकि, ऑपरेशन अभी चल रहा है, इसलिए मुठभेड़ की सटीक लोकेशन, ऑपरेशन में लगे बलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है, ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।ऑपरेशन के पूर्ण होने के बाद बीजापुर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विस्तृत जानकारी साझा करेंगी। हम इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आगे की अपडेट आपको जल्द देंगे।