गरियाबंद से बड़ी खबर – तीन हाथियों का दल पहली बार पहुँचा इंदागांव रेंज
2025-08-30 12:18 PM
49
गरियाबंद। इंदागांव में पहली बार तीन हाथियों का दल इंदागांव रेंज में पहुँचा है। डीएफओ वरुण जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं, जिनकी तस्वीरें विभाग ने जारी की हैं।
वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। डीएफओ जैन ने बताया कि इंदागांव क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे समूह में ही बाहर निकलें और हाथियों के दल के करीब जाने से बचें।
गौरतलब है कि गरियाबंद जिले के विभिन्न हिस्सों में हाथियों की आमद से कई बार नुकसान हो चुका है। ऐसे में इंदागांव रेंज में पहली बार पहुँचे इस दल को लेकर वन विभाग ने विशेष निगरानी शुरू कर दी है।