एसी के कंटेनर फटने से कलेक्ट्रेट में लगी आग, मचा हड़कंप
2025-09-01 02:26 PM
100
रायगढ़ कलेक्ट्रेट में एसी के कंप्रेसर फटने से जिला कलेक्टर कक्ष में आग लग गई, आगजनी के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. बताया जाता है कि ब्लास्ट के बाद पूरे कलेक्टोरेट परिसर में धुआं छा गया है. फ़िलहाल इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है.