पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को हाइड्रा वाहन ने कुचला, छात्रा की मौत, दो घायल
2025-09-24 12:30 PM
85
बीजापुर। नवरात्रि में दंतेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के साथ मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दंतेवाड़ा जा रहे आठ श्रद्धालु बीजापुर के एजुकेशन सिटी के पास हाइड्रा वाहन की चपेट में आ गए।
हादसे में 12वीं कक्षा की छात्रा साक्षी नक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल श्रद्धालुओं का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
बीजापुर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस घटना ने न केवल श्रद्धालुओं में, बल्कि पूरे इलाके में गहरा शोक और डर पैदा कर दिया है।पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई के लिए जांच तेज कर दी गई है।