छत्तीसगढ़

शिव दुती दुर्गा उत्सव समिति का दिव्य दरबार, 2500 सोला वुड फूलों से सजी माँ दुर्गा की श्वेत प्रतिमा.

बिलासपुर – नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों के लिए इस बार शिव दुती दुर्गा उत्सव समिति ने एक अनूठा और भव्य दरबार सजाया है। साइंस कॉलेज मैदान में स्थापित माँ दुर्गा की श्वेत प्रतिमा इस समय पूरे शहर का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

माँ दुर्गा की इस प्रतिमा की खासियत इसका अद्वितीय श्रृंगार है। 2500 से अधिक सोला वुड फूलों से माँ का श्रृंगार किया गया है। इन फूलों को एक-एक कर समिति के सदस्यों ने अपने हाथों से सजाया। श्रद्धा और समर्पण का यह अद्भुत उदाहरण भक्तों के लिए आस्था का विशेष अनुभव दे रहा है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि : “हर फूल को हमने अपनी श्रद्धा से माँ के चरणों में अर्पित किया है। माँ के इस रूप को देखकर लगता है जैसे माँ स्वयं हमारे बीच विराजमान हैं।प्रतिमा का निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार सुजीत सूत्रधर ने किया है, जबकि पूरे पंडाल की सजावट और श्रृंगार की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों ने स्वयं निभाई।

भक्तों का कहना है कि माँ का यह अलौकिक स्वरूप न केवल भव्यता का प्रतीक है, बल्कि हर दर्शक के मन में आस्था और भक्ति का नया संचार कर रहा है। नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर शिव दुती दुर्गा उत्सव समिति का यह दरबार पूरे बिलासपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है।