कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की गई है, इसका उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर माह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। अब तक इस योजना के तहत 19 किस्तों में लाभार्थी महिलाओं को 12 हजार 376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों 4 अक्टूबर को 20वीं किस्त की राशि 606 करोड़ 94 लाख रूपए जारी होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 12 हजार 983 करोड़ 13 लाख रूपए से अधिक हो जाएगा।