कोचियों और बिचौलियों से 9057 क्विंटल अवैध धान जब्त
2026-01-31 10:05 AM
17
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में लगभग ढाई महीने तक चले धान खरीदी महाभियान 30 जनवरी 2026 को जिले में शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025- 26 मे 15 नवम्बर से प्रारंभ हुई धान खरीदी के तहत जिले में 157367 किसानों से 791000 में मेट्रिक टन धान खरीदी किया गया जो पंजीकृत किसानों का 94.14 प्रतिशत है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को शासन द्वारा 1679 करोड़ रुपए का भुगतान सुनिश्चित किया गया है।समय पर भुगतान होने से किसानों को आर्थिक रूप से संबल मिला है।
खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि जिले में 1 लाख 67 हजार 121 किसान पंजीकृत थे जिसमें से कुल 166 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 157367किसानों ने 7 लाख 91हजार मेट्रिक टन धान बेचा है। अब तक 279255 मेट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। धान खरीदी के दौरान प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधाओं क विशेष ध्यान रखा गया जिससे किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं हुईं। प्रशासन की व्यवस्था से किसानो में हर्ष का माहौल रहा।
जिला प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और रकबा समर्पण अभियान के दौरान जिले के 135569किसानों ने स्वेच्छा से 10813 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी एवं उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियो की मौजूदगी से अवैध धान पर सख्त कार्यवाही की गई। इसके साथ ही थोक विक्रेताओं, पोहा एवं राइस मिलो का भौतिक सत्यापन किया गया।अवैध धान खपाने वालों के खिलाफ कुल 210 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें 9057 क्विंटल धान जब्त किए गए। इस वर्ष शासन द्वारा उपयोग किए गए सतर्क एप के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की गई जिससे परिवहन और खरीदी में होने वाली किसी भी अनियमितता पर तत्काल लगाम कसी गई।प्रबंधको ऑपरेटरों, नोडल अधिकारी की साप्ताहिक बैठके लेकर आगामी कार्ययोजना बनाई गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल भी बढ़ाया गया।