छत्तीसगढ़

Breaking news : कवासी लखमा को मिली जमानत, एक साल से जेल में बंद हैं लखमा

रायपुर।  शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा को आखिरकार जमानत मिल गई है। मंगलवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। लगभग एक साल से शराब घोटाला केस में बंद कवासी लखमा का अब जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

जमानत की शर्तों के तहत लखमा को छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और अपना वर्तमान पता और मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस थाने में दर्ज कराना अनिवार्य होगा। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान वे छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। जमातन मामले में मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे सुनवाई हुई।

बता दें शराब घोटाला मामले में ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही शराब घोटाले के केस में ईओडब्ल्यू ने केस भी दर्ज किया था। ED ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर उनसे 7 दिन पूछताछ की थी। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। उसके बाद से ही कवासी लखमा रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।