व्यक्ति के जीवन में परिस्थितियां एक समान नहीं होतीः डॉ प्रीति मिश्रा
रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर में प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभा हर परिस्थिति में निखरती है। व्यक्ति के जीवन में परिस्थितियां एक समान नहीं होती। विपरीत परिस्थितियों जो सफलता प्राप्त करते सही मायने वहीं असली सफलता हैं।
इस अवसर पर स्नातकोत्तर स्तर पर दीक्षा देवांगन तथा स्नातक स्तर पर विद्या देवांगन को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में सम्मानित किया गया तथा स्नातकोत्तर विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर श्रद्धा महोबिया को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्नातक स्तर पर विभिन्न विषयों में शुभी ठाकुर गृहविज्ञान, पुलकित देवांगन अर्थशास्त्र, हर्षिता नाग राजनीति विज्ञान, दिपाली टंडन समाजशास्त्र, श्रेया मंडल अंग्रेजी पुलकित देवांगन हिंदी, प्राणी शास्त्र निकिता प्रधान, वनस्पति शास्त्र पूनम निर्मलकर, रसायन शास्त्र जाकिया नाज, भौतिक शास्त्र चंचला पाठक एवं प्रीति पटेल, गणित चंचला पाठक, भूगोल में पल्लवी नन्हारे को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
इस तरह से स्नातकोत्तर विषयों में अर्थशास्त्र काजल साहू, हिंदी दीक्षा देवांगन, राजनीति विज्ञान अंजलि यादव, समाज शास्त्र तन्नू गुप्ता, गणित सीमा पटेल, भौतिक शास्त्र जयश्री वर्मा, वनस्पति विज्ञान नीलम प्रधान, प्राणी शास्त्र सेजल सोनी, रसायन शास्त्र ऐश्वर्या देवांगन, एमकॉम निशा साहू को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। सर्वोच्च अंकों से नव प्रवेशित में जीव विज्ञान मोनिका साहू, गणित आयुषी साहू, कला ज्योति दोलई, वाणिज्य तनिष्का श्रीवास, बीए उत्तीर्ण हिंदी में सर्वाधिक अंक आरती साहू, एमए हिंदी में हिदेश्वरी साहू, सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक मनीषा भगत, सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट्स भूमिका, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देविका यादव, सर्वाधिक अंक कला संकाय पुलिक देवांगन, विज्ञान संकाय चंचला पाठक एवं जाकिया नाज, वाणिज्य संकाय जीत धीवर, स्नातकोत्तर विज्ञान वैष्णवी, एमएससी जन्तु विज्ञान साक्षी देवांगन को सम्मानित किया गया।
सालभर आयोजित खेल,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, यूथ रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभिन्न आयोजनों के लिए प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ श्रद्धा मिश्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापित डॉ निधि गुप्ता प्रभारी साहित्यक एवं सांस्कृतिक समिति ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ चंचल चतुर्वेदी, डॉ श्वेता अग्निवंशी, डॉ सीमा रानी प्रधान, श्रीमती मौसमी लहरें, सुश्री नयनी तांडी, डॉ निशा बारले एवं रेबेका बेन खेल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, ग्रंथपाल, कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।