होली के लिए बाजार सजे, होली चार मार्च को
रायपुर। इस बार होली मार्च के प्रथम सप्ताह को पड़ रही है। होलिका दहन तीन मार्च को होगा और रंगोत्सव 4 मार्च को प्रदेशवासियों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। होली को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के चिल्हर दुकानदार रंग गुलाल अबीर, पिचकारी गोल बाजार बंजारी रोड से लेते दिखाई दिया। मालवीय रोड बंजारी रोड, गोल बाजार सहित क्षेत्रिय बाजार जैसे पुरानी बस्ती, टिकरापारा, रामसागर पारा, गुढिय़ारी, रामनगर, टाटीबंध, दलदल सिवनी मोवा सड्डू सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग होली की तैयारी के लिए खरीददारी करते दिखे। पिचकारी में इस बार लेटेस्ट मॉडल आए है। छोटे बच्चों के लिए रंग बिरंगी आकर्षक पिचकारियां बिकने के लिए आई है। इसी तरह दुकानदार भी होली की तैयारी के लिए अपनी अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दिये है। फाल्गुन का महिना चल रहा है इसलिए कहीं कहीं पर रविवार को देर रात नगाड़ा बजने की आवाज भी वातावरण में गुंज रही है।