मंजूषा संत ने किया दिव्यांग युवतियों का ब्राइडल मेकअप
- सामूहिक विवाह में 22 दिव्यांग युवक-युवती बंधे परिणय सूत्र में
रायपुर। बैरनबाजार स्थित आशीर्वाद भवन में रविवार 1 मार्च को 22 दिव्यांग युवक-युवती परिणय सूत्र में बंध गए। दिव्यांग युवतियों के ब्राइडल मेकअप का जिम्मा महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद और स्वावलंबन समिति की सदस्य मंजूषा संत ने अपने कंधों पर लिया। विवाह के एक दिन पहले सभी युवक-युवतियों के हाथों में मंजूषा संत और उनकी टीम ने मेहंदी लगाई और शादी के दिन सभी का ब्राइडल मेकअप किया। बतादें कि मंजूषा संत समाजसेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती है।
मंजूषा संत ने बताया कि राज्य स्तरीय दिव्यांग युवक-युवती विवाह समारोह का आयोजन अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच, कान्यकुब्ज सभा व शिक्षा मंडल एवं सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर फोरम की ओर से किया गया था। जिसमें हमारी टीम ने दूल्हा और दुल्हन दोनों का श्रृंगार किया। एक दिन पहले दोनों को मेहंदी लगाई गई फिर शादी के दिन दूल्हा और दूल्हन दोनों के मेकअप किया गया।