बिलासपुर जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी
रायपुर। बिलासपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए आई इस धमकी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। और पूरे कोर्ट परिसर की सघन जांच की जा रही है।जानकारी के मुताबिक जिला न्यायालय को धमकी भरा मेल मिला है। जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है… यह लगातार तीसरी बार है जब इस तरह का मेल सामने आया है।
मेल मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट के हर कोने की जांच की जा रही है। साथ ही रूटीन चेकिंग के तहत भी संदिग्ध वस्तुओं पर नजर रखी जा रही है।
फिलहाल अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।बार-बार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी तक पहुंच पाती है।