छत्तीसगढ़

Elderly couple murdered: पति की गला रेतकर और पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में डबल मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बुजुर्ग दंपत्ति में महिला का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है, तो वहीं बुजुर्ग का गला रेत कर की हत्या की गई। जानकारी के मुताबिक घर में दोनों ही रहते थे। उनका घर गांव के बाहर फार्म हाउस में था। घटना कंडरका चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलघट का है। वृद्ध भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम देखते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा। वहां दंपति का शव पड़ा था। 

पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं।