छत्तीसगढ़

आधी रात ट्रांसफार्मर मे लगी भीषण आग, जान जोखिम में डालकर बुझाने जुट गए सरपंच

बिलासपुर।  देवनंदन नगर में देर रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया। जब ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग को समय रहते बुझा लिया गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही केकती के सरपंच शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सरपंच ने खुद पहल करने का निर्णय लिया।

शैलेंद्र सिंह ने बिना समय गंवाए फायर सेफ्टी उपकरण उठाया और अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत और साहस के साथ उन्होंने आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास के घरों और संपत्ति को भारी नुकसान हो सकता था।