छत्तीसगढ़

‘नौतपा’ की शुरुआत कल यानी 25 मई से... रायपुर का पारा आज 43.6

रायपुर। ज्येष्ठ महीना शुरू होते ही उत्तर और मध्य भारत में सूरज के तेवर तीखे हो गए हैं। लेकिन अब साल का वह सबसे कठिन समय शुरू होने जा रहा है, जब गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। कल यानी 25 मई 2026 से ‘नौतपा’ की शुरुआत हो रही है। अगले 9 दिनों तक धरती पर भीषण गर्मी और लू का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिलेगा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि आज 24 मई को दोपहर 2.30 बजे राजधानी रायपुर का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा और अंबिकापुर 41, जगदलपुर 43 और बिलासपुर 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। चंद्रा ने बताया कि उत्तर पश्चिम से आने वाली शुष्क और गर्म हवा के प्रभाव के कारण अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। अभी इसमें विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है।

मौसम विभाग ने तेज गर्मी और हीटवेव से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे अनावश्यक घर से बाहर न निकले की अपील की गई है। 25 मई से छत्तीसगढ़ में नौतपा भी शुरू होने वाला है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोत्तरी हो सकती है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी है।