घर में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे थे परिवार के चार सदस्य
अम्बिकापुर में चोरी की वारदात सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर आम तोड़ना उस समय एक युवती को भारी पड़ गया, जब चोर उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी सीता तिवारी, पिता जवाहर लाल तिवारी, 6 जून की शाम स्कूटी क्रमांक सीजी 15 ईजे 3606 से सलाईनगर जा रही थीं। शाम करीब 5 बजे जब वह ग्राम चलता कापू रोड पुलिया के पास पहुंचीं तो उन्होंने सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर आम तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटीं तो स्कूटी अपने स्थान से गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना की रिपोर्ट सीतापुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।