पावर कंपनी से ईडी जेएस नेताम एवं सुरेश चक्रवर्ती की विदाई... सेवा भवन में प्रबंध निदेशकों ने किया सम्मानित
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ से कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम एवं कार्यपालक निदेशक सुरेश कुमार चक्रवर्ती सहित कुल 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक एसके कटियार, प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त ईडी जेएस नेताम एवं एसके चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
प्रबंध निदेशकगणों ने कहा कि ईडी नेताम एवं चक्रवर्ती के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। सेवानिवृत ईडी नेताम एवं चक्रवर्ती ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ट्रांसमिशन कंपनी ने इसी तरह सेवा भवन में आयोजित एक अन्य समारोह में पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने कोरबा से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टी एंड डी) दलगंजन सिंह पटेल, भिलाई से निज सचिव शिवब्रत राय चैधरी एवं डी. प्रभाकर, भिलाई से कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) रमेश कुमार कश्यप, रायपुर से लाइन सहायक श्रेणी एक श्री नारायण प्रसाद यादव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक वीके साय, संजय पटेल, केएस मनोठिया, सीएल नेताम, एमएस कंवर, संदीप मोदी, आरपी नामदेव, वीके दीक्षित, एएम परियल, मुख्य अभियंता एम जामुलकर, बी पात्रे, जीएम नंदिनी भट्टाचार्य, शारदा सोनवानी, रश्मि वर्मा, राजेन्द्र प्रसार, प्रसन्ना गोसावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया।