नईदुनिया क्विज मानिया सीजन-2 में संत ज्ञानेश्वर स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
2026-06-29 07:17 PM
17
- पहले राउंड में 45 और फाइनल में मिले 55 अंक
रायपुर। राजधानी के दैनिक समाचार पत्र नईदुनिया द्वारा अपने स्थापना दिवस के अवसर नईदुनिया क्विज मानिया सीजन-2 का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। स्पर्धा में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने बताया कि स्पर्धा में राजधानी के कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। स्पर्धा का आयोजन तीन राउंड में किया गया। पहला राउंड पजल दूसरा विजुअल और तीसरा आडियो राउंड था। स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय की वर्षा परिदा, पूर्वी साहू, तन्मय भगाड़े और डिम्पल अवधिया ने भाग लिया।
तृप्ति अग्निहोत्री ने आगे बताया कि पहले राउंड में बच्चों ने सवालों का जवाब तत्परता के साथ दिया और 45 अंक प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल राउंड में टफ मुकाबला होने के बाद भी बच्चों ने उत्सुकता के साथ सवालों का जबाव दिया। इस स्पर्धा में वीर छत्रपति शिवाजी इंग्लिस मीडियम स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल नवा रायपुर, शिवांश इंटरनेशनल स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल डूंडा, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, केपीएस तेंदुआ, मां शारदा स्कूल भिलाई के बच्चों ने भाग लिया।