शोक कार्यक्रम से ट्रैक्टर में सवार होकर लौट रहे थे घर.... हुआ हादसा, 19 घायल में एक की हालत गंभीर
2023-06-04 10:44 AM
318
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इतने जागरूकता अभियान के बाद भी सड़क हादसों में कमी नहीं आ रही है। ग्रामीण अंचलों में आज भी लोग मालवाहक वाहनों में सवार होकर सफर करते है। ऐसा ही एक हादसा बालोद जिले में हुआ। जहां एक शोक कार्यक्रम में शामिल होकर कुछ लोग ट्रैक्टर में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 19 लोगों की घायल हो गए। एक की स्तिथि गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया है।
जानकारी के मुताबिक डौंडी इलाके के रजौलीडीह के लोग ट्रैक्टर में सवार होकर लिमऊडीह शोक कार्यक्रम,मृत्यु भोज में शामिल होने गये थे। जहाँ से सभी लोग ट्रैक्टर से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान डौंडी थाना इलाके लिमऊडीह के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे ट्रैक्टर के ट्राली में सवार कई लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में ज्यादातर महिलाएं सवार थी।
वहीं हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार,अफरा – तफरी मच गयी। इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर सभी घायलों को एंबुलेंस से डौंडी अस्पताल भेजवाया। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।