छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की जूही ने अमेरिका में लहराया पचरम... मिसेज ग्लोब का जीता खिताब... 26 साल में पहली बार भारत के नाम दर्ज हुई जीत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की मिसेज जूही व्यास ने मिसेज ग्लोब 2023 की प्रतियोगिता में चॉइस ऑफ द पीपल का खिताब अपने नाम किया है। अमेरिका में हुए इस आयोजन में 80 देशों ने भाग लिया था। इसमें जूही ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। जूही ने आयोजन के दौरान सबसे अधिक सब टाइटल भी अपने नाम की हैं। इस आयोजन में उन्होंने जो ड्रेस पहनी थीं। उसे तैयार करने में कई महीने लगे। जिसे काफी सराहा गया।

दुर्ग की जूही व्यास मिसेस इंडिया की फर्स्ट रनर अप भी हैं। उन्होंने मुंबई में हुई INC मिसेज इंडिया कॉम्पिटिशन को जीता। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में होने वाले मिसेज ग्लोबल 2023 के कांटेस्ट की तैयारी की। और वहां भाग लेने के लिए भारत की तरफ से गई।

मिसेज जूही व्यास ने बताया कि, 26 साल के इतिहास में पहली बार है जब कोई महिला इस आयोजन में भाग ली है। इसमें पूरे विश्व से अलग-अलग देश की 80 टीमों ने भाग लिया था। इसमें सबसे पहले टॉप 12 प्रतिभागियों को सेलेक्ट किया गया। इसके बाद टॉप 6 और फिर फर्स्ट पोजिशन के लिए चुनाव किया गया।

जूही ने हर एक चुनौती को चैलेंज के रूप में लिया। यहां फर्स्ट पोजिशन के लिए अलग-अलग खिताब थे। इसमें जूही ने चॉइस ऑफ पीपल का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही जूही ने तीन सब टाइटल अपने नाम किए। पूरे कांटेस्ट में सबसे अधिक सब टाइटल जीतने वाला देश भारत बना। भारत को बेस्ट कांटेस्ट ऑफ द ईयर, बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम और विन वूमेन ऑफ द ईयर का खिताब मिला।