दंतेवाड़ा में 50 नक्सलियों ने मचाया जमकर उत्पात…. चौकीदार को बंधक बनाया और 14 गाड़ियां और मशीनों में लगाई आग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे 14 वाहनों और कुछ मशीनों को आग के हवाले कर दिया। सशस्त्र नक्सलियों ने रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि 2 बजे घटना को अंजाम दिया है। माओवादियों ने चौकीदार को बंधक बनाया था और उसके सामने ही गाड़ियों के डीजल टैंक को फोड़कर उसमें आग लगा दी। घटना स्थल भांसी पुलिस थाना से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत है। वहीं अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#WATCH | Dantewada, Chhattisgarh: On the intervening night of 26-27 November, unidentified Naxalites set on fire a total of 14 vehicles including four pickups, a JCB, a crane, two water tankers and other vehicles engaged in road construction work. Police search continues in the… pic.twitter.com/tq1pSCETEi
— ANI (@ANI) November 27, 2023
दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी आरके बर्मन ने बताया कि माओवादियों ने 14 वाहनों और मशीनों में आग लगाई है। भांसी पुलिस थाना क्षेत्र के बंगाली कैंप में देर रात करीब डेढ़ बजे इस घटना को अंजाम दिया गया। 40 से 50 अज्ञात लोग आम नागरिक बनकर आए थे और उनमें से कुछ लोगों के पास हथियार थे। उन्होंने वहां खड़े ट्रकों, पोकलेन और JCB समेत 14 वाहनों और मशीनों में आग लगा दी। सभी गाड़ियां एक निजी निर्माण कंपनी की है। 14 वाहन और मशीनें दंतेवाड़ा और बचेली के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगी हुई थी। कुछ वाहनों रेलवे के काम में भी लगी थी। घटना की जानकारी के बाद भांसी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, डामर प्लांट के चौकीदार बुधराम मरकाम ने बताया कि रविवार की देर रात करीब 2:00 बजे के बीच 50 से ज्यादा नक्सली हथियार लेकर डामर प्लांट पहुंचे। यहां सबसे पहले चौकीदार बुधराम के कनपट्टी पर बंदूक टिकाकर से बंधक बनाया और फिर वहां खड़े सभी वाहनों के डीजल टैंक फोड़ दिए। नक्सलियों ने एक के बाद एक वाहनों में आग लगानी शुरू कर दी। नक्सलियों ने कुल 14 वाहनों में आगजनी की, जिसमें जेसीबी, हाईवा, शिफ्टर, टिप्पर, पोकलेन, मिक्सचर मशीन, पिकअप और हाईड्रिल मशीन शामिल हैं। नक्सलियों ने काम नहीं करने की चेतावनी भी दी है।