लंदन से जगदलपुर पहुंचे एनआरआई की होटल में संदिग्ध मौत.... आया था महुआ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने
2024-02-13 04:12 PM
287
रायपुर। जगदलपुर में महुआ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए लंदन से जगदलपुर पहुंचे एनआरआई की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जगदलपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बतादें कि भारतीय मूल के इंग्लैंड निवासी अनिल कुमार पटेल (70) करीब सप्ताह भर पहले महुआ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पहुंचे थे।
वे यहां महुआ का प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना चाह रहे थे। इसके लिए वे बस्तर इलाके में रिसर्च व साइट विजिट कर रहे थे। सोमवार को भी वे कहीं गए थे। इसके बाद रेस्ट हाउस के कमरे में सो गए। सुबह जब वह सोकर नहीं उठे तो कर्मचारी ने जाकर देखा कि अनिल कुमार बदहवास पड़े थे। कर्मचारी ने अन्य लोगों को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पास जाकर जांच की तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया अनिल की मौत किसी तरह का संदेहास्पद नहीं लग रहा है। हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई होगी। हालांकि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद इसकी पुष्टि हो सकती है।