छत्तीसगढ़

नक्सली मुठभेड़ः बीजापुर-सुकमा सीमा पर मुठभेड़ जारी... दोनों ओर से लगातार हो फायरिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक लगातार जारी है। 15 फरवरी को सुबह बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूचना पर पुलिस ने अपनी बैकअप पार्टी मोर्चे पर भेजा है।

मिल रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बीजापुर-सुकमा सीमा पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही बीजापुर पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है की दोनों ही ओर से फायरिंग लगातार जारी है।