छत्तीसगढ़

प्रदेशों के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म… छत्तीसगढ़ में बने पहले IIT का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

रायपुर। अब छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स का इन्तजार ख़त्म हो गया। बतादें कि छत्तीसगढ़ में बने पहले आईआईटी (Indian Institute of Technology Bhilai) का शुभारंभ होने वाला है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाला है। इसके लिए तारीख भी फाइनल हो गई है। इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के सचिव ने पत्र भी भेज दिया है। पत्र के मुताबिक 20 फरवरी को पीएम मोदी IIT का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह में सीएम विष्णु देव साय आईआईटी परिसर में मौजूद रहेंगे।

आईआईटी भिलाई (IIT Bhilai) का कैंपस 358 एकड़ में बनाया गया है। प्रथम चरण में 878 करोड़ की लागत से कैंपस को तैयार किया गया है। जो कि अत्यधुनिक और इकोफ्रेंडली है। कैम्पस में क्लासरूम, हॉस्टल, लैब, सभागार, लाइब्रेरी, स्टाफ होस्टल, समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं इस सत्र से क्लास भी शुरू हो चुकी है। आईआईटी भिलाई में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के 700 स्टूडेंट्स वर्तमान में पढ़ रहे हैं।

बता दें कि पहले ये कैंपस रायपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार में लगता था। लेकिन अब इस अत्यधुनिक कैंपस के बनने से यहां छात्र और रिसर्च स्कॉलर की संख्या बढ़ेगी। पहले ही कई विषयों पर यहां के स्टूडेंट्स शोध कर रहें हैं।