छत्तीसगढ़

RBI की "राजू एंड द फोर्टी थीव्स"... आपको बचाएगी साइबर फ्राड और धोखाधड़ी से.. पढ़े जरूर

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे देश  में आए दिन हो रहे साइबर अपराधों, बैंकिंग फ्राड्स पर रोक लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने "राजू एंड द फोर्टी थीव्स" एक कार्टून पुस्तक का प्रकाशन किया है। जिसमें धोखाधड़ी और फ्राड की घटनाओं पर आधारित अंग्रेजी में 40 कहानियां है। यह कहानियां अली बाबा और चालीस चोर थीम पर लिखी गई है।

आज के चोर अपने अड्डे पर बैठे-बैठे आपके पास एक लिंक भेजकर या ओटीपी पूछकर मिनटों में आपका बैंक खाता खाली कर देते है। इन्हीं चोरों से आपको बचाने के लिए RBI के बैंकिंग लोकपाल ने इन कहानियों का प्रकाशन किया है। जिसमें एक काल्पनिक पात्र राजू और चालीस चोरों की कहानी के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

आरबीआई के अनुसार ग्राहक जागरूकता के अंतर्गत पिछले वर्ष जुलाई में वित्तीय धोखेबाजों के तौर तरीकों पर एक बुकलेट बी अवेयर प्रकाशित की गई थी। अब इसे डिटेल्स देते हुए राजू एंड द फोर्टी थीव्स (राजू और चालीस चोर) हैडिंग से लांच किया गया है। इसमें फाइनेंसियल शिक्षा को बढ़ाने की दिशा में काम किया गया है। यह उनके लिए बेहद उपयोगी है जिन्होंने अभी-अभी डिजिटल दुनिया में कदम रखा हो पर ऑनलाइन की बारीकियां नहीं समझते।

इस बुक में 40 तरीको से हो रही धोखाधड़ी की जानकारी प्रकाशित की गई है। एटीएम कार्ड क्लोनिंग, एटीएम में चिप या बूथ के अंदर कैमरा लगाकर फ्रॉड ज्यादा होते थे। आरबीआई की ओर से जारी पुस्तिका में अब फिशिंग लिंक, विशिंग कॉल, ऑनलाइन मार्केट प्लेस का प्रयोग, क्रेडिट कार्ड सालाना शुल्क में छूट के फर्जी ऑफर, एटीएम कार्ड स्किमिंग फ्रॉड, स्क्रीन शेयरिंग एप और रिमोट के जरिये हो रहे फ्रॉड की जानकारी दी गई है।

जिसमें सिम स्वाइप, सिम क्लोनिंग, क्रेडिट लिमिट, सर्च इंजन, क्यूआर कोड स्कैनिंग, सोशल मीडिया से इनफार्मेशन चुराकर, चार्जिंग केबल के माध्यम से डेटा की चोरी, लॉटरी धोखाधड़ी, ऑनलाइन जॉब फ्रॉड, नकली खाता संख्या और ई-मेल हैकिंग के द्धारा कई फ्रॉड किए जा रहे है। इसी प्रकार से मैसेज एप बैंकिंग फ्रॉड, चोरी के डाक्यूमेंट्स के साथ धोखाधड़ी लोन, सट्टेबाजी में बड़े लाभ का झांसा, नकली टीकाकरण कॉल, कोविड परीक्षण की नकली ऑनलाइन साइट, वसूली एजेंटों के बहाने धोखाधड़ी की जा रही है।