रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोदिंया के साथ अब डोंगरगढ़ में भी ठहरेगी वंदे भारत ट्रेन
रायपुर। नागपुर से बिलासपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अब धर्मनगरी डोंगरगढ़ में भी ठहरेगी। डोंगरगढ़ स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन के ठहराव को लेकर रेलवे ने मंजूरी दे दी है। अब तक वंदेभारत ट्रेन का ठहराव रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोदिया में होता था।
बता दें कि राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने रेल मंत्री अश्वनी वैषणव से पत्र लिखकर ट्रेन के डोंगरगढ़ में ठहराव की मांग की थी। डोगरगढ़ में वंदेभारत ट्रेन के ठहराव को लेकर रेल मंत्रालय का पत्र प्राप्त होने के बाद सांसद पांडेय ने इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं दी। सांसद ने बताया है कि गत माह संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मां बम्लेश्वरी की धरा डोंगरगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए निरंतर निवेदन किया था।
डोंगरगढ़ के उन्नयन और विकास के लिए पर्यटन विभाग से प्रसाद योजना के तहत 45 करोड़ रुपये की लागत के कार्य प्रगति पर है। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी तीर्थ के अतिरिक्त भगवान बुद्ध का तीर्थ प्रज्ञागिरि और आचार्य विद्यासागर की कर्मस्थली चंद्रगिरि तीर्थस्थल है, वंदे भारत ट्रेन क्रमांक 20825/26 के डोंगरगढ़ में ठहराव के लिए सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।