छत्तीसगढ़

लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर कांग्रेस के नाम तय, चार में बना पैनल

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी सीटों के लिए नाम तय कर दिए है। वहीं कांग्रेस नेअपने अधिकतर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति के बाद माना जा रहा है कि वे बस्तर संसदीय क्षेत्र से उतरेंगे। कोरबा से ज्योत्सना महंत, जांजगीर-चांपा से डॉ. शिव डहरिया, सरगुजा से शशि सिंह, बिलासपुर से विष्णु यादव, महासमुंद से पूर्व विधायक धनेंद्र साहू के नाम पर सहमति बन गई है। 11 सीटों में 7 सीटों पर नाम लगभग तय बताए जा रहे हैं। रायपुर सहित अन्य चार सीटों पर दो से तीन नामों का पैनल रखा गया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में पीसीसी के दावेदारों के नामों को शार्ट लिस्टिंग करने के बाद कई नामों को हरी झंडी दे दी गई। अंतिम मुहर लगने के बाद 8 मार्च तक नाम घोषित किए जा सकते है। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज बैठक में मौजूद थे।

यहां बना पैनल

राजनांदगांवः पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधायक छन्नी साहू
दुर्गः पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला सहकारी बैंक दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र साहू
रायपुरः  पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे
कांकेरः  बीरेश ठाकुर, पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया